उत्तराखंड हरिद्वार: आज दिन भर की ताजा खबरें,यहां देखें
1 min read
अंकिता भंडारी मामले में भ्रम फैलाने वालों पर हो कार्रवाई: संदीप खत्री
हरिद्वार। रविदासीय धर्म प्रचारक संदीप खत्री ने अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही भ्रामक खबरों पर कड़ी आपत्ति जताई है। प्रेस क्लब में चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि कुछ लोग इस दुखद घटना पर केवल राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए तथ्यहीन आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मांग की कि सोशल मीडिया पर ऑडियो-वीडियो के जरिए झूठ फैलाने वालों की जांच कर उन पर कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि बेटियों के सम्मान के लिए उनका संघर्ष जारी रहेगा।
मोबाइल शॉप में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो गिरफ्तार

हरिद्वार। थाना श्यामपुर पुलिस ने मोबाइल रिपेयरिंग शॉप में हुई चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। ग्राम कांगड़ी निवासी विक्की कुमार की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों, राहुल कुमार और रोहन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किए गए मोबाइल फोन, फोल्डर और घटना में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद की है। टीम में हेड कांस्टेबल रविंद्र गौड़ व अन्य शामिल रहे।
सरकारी भूमि पर अवैध कॉलोनी निर्माण का आरोप, जाँच की माँग

हरिद्वार। रोहालकी निवासी राजेश कुमार ने रोशनाबाद क्षेत्र में सरकारी भूमि पर अवैध तरीके से कॉलोनी काटने का आरोप लगाया है। पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने बताया कि वर्ष 2007-08 से ही इस भूमि के स्वामित्व को लेकर नियमों की अनदेखी की जा रही है। राजेश कुमार ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और अवैध निर्माण नहीं रोका गया, तो वे जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना देंगे।
मोतीचूर रेलवे स्टेशन: कैसे होगा समस्या का समाधान

उत्तरी हरिद्वार के मोतीचूर रेलवे स्टेशन पर रेल विभाग ने यात्रियों की सुविधा के लिए जलपान की कैंटीन खुलवाकर जन सुविधा उपलब्ध करवा दी है । यहां पर अब बहुत सी गाड़ियां का स्टॉपेज बन गया है यहां पर ठहरने वाली गाड़ियां के डिब्बो की संख्या अधिक होने के कारण यह अधिकांश डिब्बे प्लेटफार्म से बाहर निकल जाते हैं जिससे यात्रियों को बहुत कठिनाई का सामना करना पड़ता है । अब यह देखना होगा कि रेल प्रशासन इस जनहित की समस्या का कैसे समाधान करेगा
पुलिस वैन पर दिनदहाड़े हमला, पेशी पर जा रहे अपराधी को मारी गोली

लक्सर (हरिद्वार): लक्सर में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्होंने पुलिस अभिरक्षा में भी हमला करने से परहेज नहीं किया। बुधवार को लक्सर ओवरब्रिज पर जाम का फायदा उठाकर अज्ञात बदमाशों ने पुलिस वैन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस हमले में सजायाफ्ता अपराधी विनय त्यागी को दो गोलियां लगीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने क्षेत्र में दहशत फैला दी है और स्थानीय कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए ।
