महिला ने पुत्र के स्थानांतरण हेतु उच्च अधिकारी गुहार लगाई
1 min read
निदेशक, आयुर्वेदिक एवं यूनानी सेवायें, उत्तराखण्ड को प्रेषित एक पत्र में एक महिला ने अपने पुत्र श्री अजय भट्ट के स्थानांतरण की गुहार लगाई है। अजय भट्ट वर्तमान में राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय बनलेख, चम्पावत में फार्मेसी अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं, जहाँ उन्होंने अगस्त 2022 में कार्यभार ग्रहण किया था। महिला ने उल्लेख किया है कि उनका गृह जनपद टिहरी-गढ़वाल है और वह गंभीर बीमारियों (शुगर व बी.पी.) से ग्रसित हैं, जिसके कारण उन्हें उपचार के लिए अकेले ही देहरादून या ऋषिकेश की दौड़-भाग करनी पड़ती है। उन्होंने मानवीय आधार पर अपने पुत्र का स्थानांतरण जनपद चम्पावत से जनपद टिहरी-गढ़वाल के किसी भी चिकित्सालय में करने का विनम्र अनुरोध किया है।
