Mukti Mod News

सच की रहा पर सबसे आगे

हरिद्वार जनपद के गांव में बिजली चोरों की आफत, बिजली चोरों में हड़कंप

1 min read
Listen to this article

हरिद्वार के सुल्तानपुर और निहंदपुर सुठारी गांव में ऊर्जा निगम ने बिजली चोरी के खिलाफ बड़ी छापेमारी की है। उपखंड अधिकारी सचिन सचदेवा के निर्देश पर टीम ने कार्रवाई करते हुए चार लोगों को एलटी लाइन से सीधा केबल डालकर बिजली चोरी करते हुए पकड़ा।

​पकड़े गए आरोपियों में कांग्रेस नेता और नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ताहिर हसन समेत नदीम, दिलशाद और शाहरुख शामिल हैं। विभाग ने सभी के खिलाफ लक्सर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है और उन पर भारी जुर्माना लगाने की तैयारी की जा रही है। इस कार्रवाई से क्षेत्र के बिजली चोरों में हड़कंप मचा हुआ है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *