खेल महाकुम्भ 2025-26: हरिद्वार शहरी विधानसभा प्रतियोगिता के स्थान में बदलाव, अब गुरुकुल कांगड़ी में होंगे मुकाबले
1 min readहरिद्वार: क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी, बहादराबाद ने सूचित किया है कि ‘खेल महाकुम्भ 2025-26’ के अंतर्गत हरिद्वार-शहरी विधानसभा स्तरीय प्रतियोगिताओं के आयोजन स्थल में परिवर्तन किया गया है। पूर्व में प्रस्तावित ज्वालापुर इंटर कॉलेज के स्थान पर अब ये खेल गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के दयानंद स्टेडियम में आयोजित किए जाएंगे।
मुख्य विवरण:
- आयोजन स्थल: दयानंद स्टेडियम, गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय, हरिद्वार।
- प्रमुख खेल: एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, मुर्गा-झपट, वॉलीबॉल और पिट्टू।
- समय: सभी प्रतिभागी प्रातः 09:00 बजे प्रतियोगिता स्थल पर रिपोर्ट करें।
