Mukti Mod News

सच की रहा पर सबसे आगे

नववर्ष पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई: 500 वाहनों के चालान, 50 सीज

1 min read
Listen to this article

देहरादून। नववर्ष पर सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग ने 30 और 31 दिसंबर को विशेष चेकिंग अभियान चलाया। RTO (प्रवर्तन) सुश्री अनीता चमोला के निर्देशन एवं ARTO श्रीमती नेहा झा के नेतृत्व में जिले के प्रमुख मार्गों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सघन चेकिंग की गई।

​अभियान के मुख्य बिंदु:

  • कुल चालान: यातायात नियमों के उल्लंघन पर 500 वाहनों के चालान किए गए।
  • ओवरस्पीडिंग: तेज रफ्तार से वाहन चलाने वाले 150 चालकों पर कार्रवाई हुई।
  • ड्रंक एंड ड्राइव: नशे में वाहन चलाने पर 26 चालान काटे गए।
  • सीज: गंभीर उल्लंघन पाए जाने पर 50 वाहनों को मौके पर ही सीज कर दिया गया।

​इस अभियान में परिवहन कर अधिकारी श्रीमती वरुणा सैनी, श्री रविंद्र पाल सैनी और पूरी टीम का सक्रिय सहयोग रहा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे। विभाग ने जनता से अपील की है कि वे सुरक्षित सफर के लिए यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करें।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *