Mukti Mod News

सच की रहा पर सबसे आगे

हरिद्वार: सीनियर स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए जिले के बालक एवं बालिकाओ का चयन

1 min read
Listen to this article

जिला बास्केटबॉलएसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित सीनियर स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए जिले की बालक एवं नलिका टीमों का चयन कर लिया गया है। एसोसिएशन के सचिव संजय चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 13 और 14 दिसंबर को देहरादून के परेड ग्राउंड में किया जाएगा। चयन प्रक्रिया के दौरान जिले के प्रतिभावान खिलाड़ियों ने अपनी खेल क्षमता का प्रदर्शन किया, जिसके आधार पर अंतिम टीम की घोषणा की गई।ँ

​टीम के चयन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सिवडेल स्कूल के चेयरमैन स्वामी शरदपुरी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उन्हें आगामी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अपना आशीर्वाद दिया। उन्होंने खेल भावना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए युवाओं का उत्साहवर्धन किया।

डिस्ट्रिक्ट बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित नैय्यर ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, इसके लिए कड़ी मेहनत और निरंतर अभ्यास जरूरी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि ये खिलाड़ी राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर भविष्य में देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। साथ ही एसोसिएशन के चेयरमैन रवि बजाज ने खेलों की महत्ता बताते हुए कहा कि शारीरिक और मानसिक विकास के लिए हर व्यक्ति को किसी न किसी खेल से जुड़ना चाहिए, क्योंकि एक स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है और इससे जीवन में नई ऊर्जा का संचार होता है।

​चयनित टीम में बालक वर्ग से वैभव चौधरी, हार्दिक शर्मा, सोनू साहा, रजत पुंडीर और विकास को स्थान मिला है। वहीं, बालिका वर्ग में तान्या बिष्ट, स्वाति, शिप्रा, आस्था अरोड़ा, तान्या पुंडीर, आयशा, मान्या, आयुषी, सानवी, संस्कृति शर्मा और सिद्धि का चयन किया गया है।

इस गरिमामय कार्यक्रम में मुख्य रूप से आलोक शर्मा, नेहरू युवा केंद्र के सचिव सुखबीर सिंह, शिवम आहूजा, योगेश शर्मा, इंद्रेश गॉड, उज्ज्वल वालिया, लक्ष्य शर्मा और मनोरम शर्मा सहित एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे और सभी ने खिलाड़ियों को बेहतर भविष्य के लिए प्रोत्साहित किया।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *