मेयर किरण जैसल के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा, भाजपा आयोजित करेगी भव्य अभिनंदन समारोह
1 min read
मेयर किरण जैसल के ‘विकास के 35 कार्यों’ का भाजपा करेगी विमोचन
हरिद्वार की मेयर किरण जैसल का एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में रविवार को ऋषिकुल ऑडिटोरियम में भाजपा द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। प्रदेश सहसंयोजक मीडिया प्रभारी विकास तिवारी ने बताया कि इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, विधायक मदन कौशिक और आदेश चौहान की मौजूदगी में मेयर व पार्षदों का अभिनंदन होगा और 35 विकास कार्यों के पत्रक का विमोचन किया जाएगा।
विकास तिवारी के अनुसार, पिछले एक वर्ष में मेडिकल कॉलेज में सुविधाओं के विस्तार, स्टेडियम निर्माण, पार्किंग व्यवस्था और जलभराव की समस्या के समाधान के लिए 548 करोड़ की योजनाओं पर ठोस कार्य हुआ है। साथ ही, निराश्रित गोवंश के लिए नंदी शाला का निर्माण, गोल्फ कार्ट संचालन की तैयारी, 30 नए कूड़ा वाहनों की व्यवस्था और बस्तियों में आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का संचालन मेयर की प्रमुख उपलब्धियों में शामिल हैं। इस दौरान नगर निगम क्षेत्र से मांस की दुकानों को स्थानांतरित करने और पार्कों के सौंदर्यीकरण पर भी विशेष ध्यान दिया गया है।
