Mukti Mod News

सच की रहा पर सबसे आगे

उत्तराखंड संक्षिप्त: आज दिन भर की ताजा खबरें, यहां देखें

1 min read
Listen to this article

टिबड़ी मार्ग पर कूड़े के ढेर से लोग परेशान

हरिद्वार: भगत सिंह चौक के पास आबादी क्षेत्र में नगर निगम द्वारा कूड़ा एकत्र किए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रोष जताया है। यूथ कांग्रेस अध्यक्ष कैश खुराना ने कहा कि कूड़े की बदबू से संक्रामक रोगों का खतरा बढ़ गया है, अतः इसे शहर से दूर शिफ्ट किया जाए।

रालोद ने मनाई चौधरी अजीत सिंह की जयंती

हरिद्वार: राष्ट्रीय लोकदल ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय चौधरी अजीत सिंह की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पार्टी पदाधिकारियों ने उन्हें किसानों और मजदूरों का मसीहा बताते हुए कहा कि उनकी राजनीति हमेशा सिद्धांतों और विकास पर आधारित रही।

शांतिकुंज में मेधावी छात्र सम्मानित

हरिद्वार: भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा (भासंज्ञाप) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 105 विद्यार्थियों और 29 प्रधानाचार्यों को शांतिकुंज में सम्मानित किया गया। व्यवस्थापक योगेंद्र गिरि ने छात्रों को जीवन में बौद्धिक विकास के साथ-साथ नैतिक संस्कारों को अपनाने की प्रेरणा दी।

कैबिनेट मंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं

देहरादून: विकासखंड रायपुर के सरोना में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने 451 लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिया। उन्होंने अधिकारियों को पारदर्शी तरीके से काम करने के निर्देश दिए और शिविर से अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब किया।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *