उत्तराखंड, देहरादून-हरिद्वार: प्रमुख ख़बरें यहां जानिए
1 min read
जगजीतपुर व्यापार मंडल शपथ ग्रहण समारोह एवं होली मिलन महोत्सव सम्पन्न
हरिद्वार।जगजीतपुर में नवगठित जगजीतपुर व्यापार मंडल द्वारा शीतला बैंक्वेट हॉल,लक्सर रोड में होली मिलन एवं शपथ ग्रहण समारोह का सफल आयोजन किया गया।कार्यक्रम में प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल,जिला हरिद्वार के पदाधिकारियों की उपस्थिति में मंडल की नवनियुक्त कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई।मंडल के अध्यक्ष अर्क शर्मा,महामंत्री शुभम वालिया पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य जगजीतपुर,कोषाध्यक्ष रोहन वालिया,उपाध्यक्ष आकाश वालिया एवं सचिव अर्जुन सिंह सहित समस्त पदाधिकारियों ने व्यापारी हितों की रक्षा एवं क्षेत्र के व्यापारिक विकास हेतु एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यापारियों एवं समाजसेवियों को व्यापार मंडल की सदस्यता प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में पार्षद राजा गार्डन सुमित त्यागी की विशेष उपस्थिति रही।अंत में सभी अतिथियों एवं व्यापारियों ने व्यापारी एकता को सुदृढ़ करने तथा क्षेत्र के समग्र विकास हेतु संगठित रूप से कार्य करने का विश्वास व्यक्त किया।इस अवसर पर संदीप वालिया,लोकेश मेहंदी रत्ता,राजकुमार गुप्ता,दिनेश वालिय ा,विधु वालिया,सुरेंद्र चौधरी,रामकुमार राजपूत,आलोक पाठक,रमेश मिश्रा,सौरभ वालिया ,मधुरमोहन शर्मा,नितिन आहलूवालिया,सचिन अत्रये,गुंगुंजन विश्नोई,एस.के.मिश्रा,रवि वालिया आदि, क्षेत्र के सम्मानितजन उपस्थित रहे।
हिंदू समाज जागृत हो रहा है,उसे सही दिशा देना संत समाज का परम दायित्व
हरिद्वार।श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक श्री महंत हरि गिरि महाराज के निर्देश पर जगद्गुरु स्वामी चक्रपाणिनंद गिरी जी महाराज सनातन धर्म के प्रचार प्रसार के लिए अपना अभियान प्रारंभ कर दिया है।जगदगुरु चक्रपाणिनंद गिरी जी महाराज ने अधिष्ठात्री देवी पौराणिक सिद्ध पीठ माया देवी तथा श्रीआनंद भैरव भगवान की पूजा अर्चना के पश्चात अपने इस पावन अभियान का श्रीगणेश कर दिया है।इस अभियान के प्रथम चरण में होली के पावन पर्व पर सनातन धर्म की पताका फहराने वह मथुरा वृंदावन पहुंच गए हैं।वृंदावन धाम में संत समाज,आचार्यगण एवं हजारों श्रद्धालु भक्तों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।वैदिक मंत्रोच्चार,पुष्पवर्षा,शंखनाद एवं जयघोष के बीचमहाराज जी का अभिनंदन किया गया।कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा फूलों की होली खेली गई।अपने आशीर्वचन में जगतगुरु जी ने कहा कि वर्तमान समय अत्यंत संवेदनशील है।एक ओर यूजीसी के नाम पर समाज में वैचारिक संघर्ष की स्थिति उत्पन्न की जा रही है,वहीं दूसरी ओर नशा भयावह रूप से फैल रहा है और देश का युवा वर्ग बर्बादी की ओर बढ़ रहा है।पश्चिमी संस्कृति का अंधानुकरण हमारी परंपराओं पर हावी हो रहा है,जो चिंता का विषय है।उन्होंने कहा कि हिंदू समाज जागृत हो रहा है और उसे सही दिशा देना संत समाज का परम दायित्व है।समाज से भेदभाव समाप्त हो,नशा उन्मूलन का व्यापक अभियान चले,गौ रक्षा हेतु सशक्त केंद्रीय कानून बने तथा भारत पुनःविश्वगुरु के पद पर प्रतिष्ठित हो यही समय की पुकार है।सनातन धर्म का ध्वज संपूर्ण विश्व में लहराना है,जिसका आधार होगा संस्कार,संयम और राष्ट्र के प्रति समर्पण।महाराज जी ने पूज्य संतों एवं अखाड़ा के सभी गुरु मूर्तियों को बधाई एवं साधुवाद प्रेषित करते हुए कहा कि समाज को दिशा देने का दायित्व अपने आप में बहुत बड़ी जिम्मेदारी है।कार्यक्रम का समापन सामूहिक आरती एवं आशीर्वचन के साथ हुआ।
जनसुनवाई कार्यक्रम में 17समस्याओं में से मौके पर 10समस्याओं निस्तारण
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए निर्देश शिकायतकर्त्ता दुबारा न पहुचे,सुनिश्चित करें
हरिद्वार। जनपदवासियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जनसुनवाई कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित 17शिकायते/समस्याएं दर्ज कराई गई,जिसमें से 10 समस्याओं का मौके पर निराकरण कर शेष समस्याओं को निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।जनसुनवाई कार्यक्रम में राजस्व,भूमि विवाद,विद्युत,राशन,अतिक्रमण ,पेयजल आदि से संबंधित समस्या दर्ज कराई गई।जनसुनवाई कार्यक्रम में शिकायतकर्ता समस्त ग्रामवासी ग्राम रोहलकी किशनपुर बहादराबाद ने भूमाफियों द्वारा ग्राम देवता की जमीन पर कब्जा कर निर्माण किए जाने के संबंध में शिकायती पत्र दिया।जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनसुनवाई में जनता द्वारा जो भी समस्याएं दर्ज कराई जा रही है उन समस्याओं को त्वरित एवं समयबद्धता के साथ निराकरण करना सुनिश्चित करे।उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि जिन शिकायतों पर स्थलीय निरीक्षण किया जाना है,संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ स्थलीय निरीक्षण कर समस्या का समाधान करना सुिनश्चित करे।उन्होंने सभी अधिकारियों को सख्त हिदायत दी है कि कोई भी शिकायतकर्ता व्यक्ति अपनी शिकायत को दुबारा जन सुनवाई में लेकर न पहुंचे,यदि कोई व्यक्ति अपनी शिकायत को लेकर दुबारा जन सुनवाई में आता है तथा शिकायत संबंधित अधिकारी द्वारा निस्तारित की जा सकती थी,समय पर शिकायत का निस्तारण नहीं किया गया तो ऐसे अधिकारियों की विरुद्ध कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि कोई भी आमजन मानस अपनी समस्या को लेकर जनसुनवाई कार्यक्रम में न आए एवं जो समस्या दुबारा जनसुनवाई में प्रस्तुत हुई है उसके लिए संबंधित अधिकारियों को दो दिन के भीतर समस्या का निराकरण करना सुनिश्चित करें,समस्या का निराकरण न होने की दशा में संबंधित अधिकरी के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही अमल में कई जायेगी।उन्होंने सभी अधिकारियों को सचेत किया है कि जन सुनवाई में क्षेत्रवासियों द्वारा जो भी समस्या दर्ज कराई जाती है उनका गंभीरता से निस्तारण करना सुिनश्चित करे।
सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का त्वरित निस्तारण करे संबंधित अधिकारी
बैठक में सीएम हेल्पलाइन में दर्ज समस्याओं की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि सीएम हेल्प लाइन में जो भी शिकायते दर्ज की जा रही है,उनको सभी अधिकारी संवेदनशीलता के साथ निराकरण करना सुनिश्चित करे।निर्देश दिए है कि 36दिन से अधिक जो भी शिकायते लंबित है,उनका निराकरण तत्परता से करना सुनिश्चित करे।जिसमें एल 1 पर 534शिकायतें तथा एल 2पर105शिकायतें निस्तारण हेतु लंबित है,जिन्हें शीघ्र निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।शिकायतकर्ता से सिस्टम के माध्यम से फोन पर वार्ता करे।बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा,अपर जिलाधिकारी पी.आर.चौहान,जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, एसीएमओ डॉ.अनिल कुमार गोयल,उपजिलाधिकारी जितेंद्र कुमार,मुख्य कोषाधिकारी अजय कुमार,जिला पंचायतराज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह,जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल,अधिशासी अभियंता यूपीसीएल दीपक सैनी,जिला अर्थ संख्या आधिकारी नलिनी ध्यानी,जिला प्रोविजन अधिकारी अविनाश भदौरिया,एआरटीओ निखिल शर्मा,नेहा झा सहित जिला स्तरीय सम्बन्धित अधिकारी एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादी मौजूद रहे।
जिला प्रशासन के जनदर्शन में न्याय का भरोसा, हर शिकायत पर त्वरित एक्शन
जनसुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी-सविन बंसल
जनसुनवाई कार्यक्रम में जिलाधिकारी के समक्ष 92शिकायतें दर्ज,एक्सईन का एक दिन का वेतन रोका
देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ऋषिपर्णा सभागार में जनसुनवाई कार्यक्रम में जनसमस्याओं का निस्तारण किया गया। जनसुनवाई में फरियादियों ने भूमि विवाद,निजी भूमि का सीमांकन,अवैध कब्जा,आपसी विवाद,आर्थिक सहायता,फीस माफी,उपचार से संबंधित कुल 92शिकायतें एवं समस्याएँ जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कीं।जिलाधिकारी ने सभी जनशिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध,गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।एचडीसी कॉलोनी निवासी 80वर्षीय बुजुर्ग एल.एन.नौटियाल ने अवगत कराया कि उनके मोहल्ले में सीवर लाइन,सड़क एवं नाली निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण न होने के कारण सीवर चेंबर धंस गए हैं।सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है तथा वर्षा ऋतु में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो रही है ,जिससे आमजन को आवागमन में अत्यधिक कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।कई स्तरों पर समस्या रखने के बावजूद समाधान न होने पर उन्होंने जनता दरबार में अपनी पीड़ा व्यक्त की।मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता से स्पष्टीकरण चाहा।जनता दरबार में अनुपस्थित पाए जाने पर डीएम ने अधिशासी अभियंता के एक दिन के वेतन आहरण पर रोक लगाने के निर्देश दिए। एडीएम को मामले की जांच कर संबंधित विभागों से शीघ्र समस्या समाधान सुनिश्चित करने कहा।मोथरोवाला निवासी एक बुजुर्ग दंपत्ति ने शिकायत दर्ज कराई कि सुनील कुमार एवं उनकी पत्नी सुधा,जो उनके आवास में रह रहे थे,न्यायालय के आदेश के बावजूद घर खाली नहीं कर रहे हैं,उनके साथ मारपीट एवं अभद्र व्यवहार कर मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न कर रहे हैं।जिलाधिकारी ने मामले को प्राथमिकता पर लेते हुए एसडीएम सदर को त्वरित कार्रवाई कर ‘एक्शन टेकन रिपोर्ट’ प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।राजीव नगर निवासी वृद्धा मंजू देवी ने अवगत कराया कि उनका पुत्र एवं बहू उन्हें घर से बेदखल कर संपत्ति हड़पने का प्रयास कर रहे हैं तथा प्रतिदिन अभद्र व्यवहार एवं जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को‘भरण-पोषण अधिनियम’के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। अजबपुर कलां निवासी असहाय बुजुर्ग विधवा सीमा उनियाल ने अपने जेठ एवं उनके पुत्रों पर मारपीट,अभद्र भाषा का प्रयोग तथा निजी संपत्ति हड़पने का आरोप लगाया। जिलाधिकारी ने तहसीलदार को मौके पर जांच कर पीड़िता को न्याय दिलाने एवं समस्या का यथाशीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।डोईवाला निवासी मीना क्षेत्री ने बताया कि संपत्ति से बेदखल किए जाने के बाद उनका पुत्र उनके साथ अभद्र व्यवहार कर रहा है तथा उन्हें जान से मारने का प्रयास कर रहा है।एक असहाय बुजुर्ग महिला की व्यथा को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने एसएसपी को‘सीनियर सिटीजन एक्ट’के अंतर्गत वाद दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए जिलाधिकारी ने बुजुर्ग महिला को सुरक्षित उनके घर तक पहुंचाने हेतु‘सारथी वाहन’की व्यवस्था भी कराई।लख्खीबाग निवासी मौ.यासीन ने अपनी आर्थिक तंगी का उल्लेख करते हुए अपने पुत्र की विद्यालय शुल्क माफी की प्रार्थना की। जिलाधिकारी ने प्रकरण को सहानुभूति पूर्वक लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी को संबंधित विद्यालय से समन्वय स्थापित कर नियमानुसार राहत दिलाने के निर्देश दिए,ताकि आर्थिक अभाव के कारण बच्चे की शिक्षा बाधित न हो।तिपरपुर परगना निवासी बुजुर्ग बाला देवी ने शिकायत की कि उनकी निजी भूमि पर कुछ लोगों द्वारा जबरन अवैध कब्जा किया जा रहा है तथा विरोध करने पर उन्हें धमकाया जा रहा है।जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार को स्थलीय निरीक्षण कर निष्पक्ष जांच करते हुए शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनसुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी,सभी विभाग निर्धारित समयसीमा में कार्रवाई सुनिश्चित करें।जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन सुनवाई में प्राप्त प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, जिससे आमजन को शीघ्र राहत मिल सके।जनता दरबार में अपर जिलाधिकारी (वि.रा)के.के मिश्रा,एसडीएम विनोद कुमार,एसडीएम कुमकुम जोशी,एसडीएम अपूर्वा सिंह,एसडीएम अपर्णा ढ़ौडियाल,परियोजना निदेशक विक्रम सिंह,जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार सहित विभिन्न विभागों के जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद थे।
