Mukti Mod News

सच की रहा पर सबसे आगे

हत्या के प्रयास में फरार दो आरोपी सहित धोखाधड़ी में फरार आरोपित भी गिरफ्तार

1 min read
Listen to this article


हरिद्वार:   हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।गिरफ्तारी से बचने के लिए दोनों आरोपित लगातार अपने ठिकाने बदल रहे थे। मामला 20फरवरी का है,जब नरोजपुर निवासी इमरान ने कोतवाली लक्सर में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि विपक्षीगणों ने उसके भाई पर जान से मारने की नीयत से हमला किया।मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी।आखिरकार पुलिस टीम ने फरार चल रहे दोनों आरोपितों मुज्जमिल और सुल्तान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपितों के पास से घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है।दोनों को न्यायालय में पेश किया गया,जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।वरिष्ठ उप निरीक्षक नितिन चौहान ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपित घटना के बाद से फरार चल रहे थे और लगातार अपने ठिकाने बदल रहे थे।धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया।धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे आरोपित को सिडकुल थाना पुलिस ने रविवार को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है।आरोपित वर्ष 2025 से फरार चल रहा था।जानकारी के मुताबिक धोखाधड़ी के मामले में आरोपित आसिफ पुत्र एजाजुल शेख,निवासी बी-ब्लॉक मकान नं.137,जे.जे.कॉलोनी बवाना,थाना नरेला इंडस्ट्रियल एरिया धोखाधड़ी के मामले में वर्ष 2025 से लगातार फरार चल रहा था।आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम ने संभावित स्थानों पर कई स्थानों पर दबिश दी,किन्तु आरोपित बार-बार अपने ठिकाने बदलकर पुलिस को गुमराह कर रहा था।पुलिस ने आरोपित की गिरफ्तारी के लिए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया।मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपित को दिल्ली स्थित उसके मकान से धर दबोचा।पुलिस ने विधिक कार्यवाही करते हुए उसका चालान कर दिया है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *