Mukti Mod News

सच की रहा पर सबसे आगे

देहरादून: गैस बुकिंग की अवधि घटी, कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त

1 min read
Listen to this article

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशानुसार, जिले में एलपीजी की कालाबाजारी रोकने और होम डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिए ‘क्यूआरटी’ (QRT) टीमों का गठन किया गया है। प्रशासन ने ग्रामीण क्षेत्रों में गैस बुकिंग की अवधि को 45 दिन से घटाकर अब 25 दिन कर दिया है।

​गैस आपूर्ति संबंधी शिकायतों के लिए कंट्रोल रूम और व्हाट्सएप नंबर जारी किए गए हैं, जिस पर अब तक 33 शिकायतें दर्ज हुई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिले में वर्तमान में पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और प्रतिदिन हजारों उपभोक्ताओं को सिलेंडर की आपूर्ति की जा रही है। खाद्य पूर्ति विभाग को एलपीजी उपलब्धता और वितरण से जुड़ी समस्याओं पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *