Mukti Mod News

सच की रहा पर सबसे आगे

सनातन परंपरा विश्व की श्रेष्ठ परंपरा: श्रीमहंत रविंद्रपुरी

1 min read
Listen to this article

हरिद्वार:  निरंजनी अखाड़े के नवनियुक्त महामंडलेश्वर एवं सिद्धपीठ आनन्द वन समाधि के परमाध्यक्ष स्वामी रामानुज सरस्वती ने निरंजनी अखाड़ा पहुँचकर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने उन्हें माँ मनसा देवी की चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया।

​श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने कहा कि सनातन परंपरा विश्व की सर्वश्रेष्ठ परंपरा है और विश्वास जताया कि स्वामी रामानुज सरस्वती अखाड़े की मर्यादाओं को आगे बढ़ाते हुए मानव कल्याण में अहम भूमिका निभाएंगे। वहीं, स्वामी रामानुज सरस्वती ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य धर्म का प्रचार-प्रसार करना है। उन्होंने बताया कि आगामी हरिद्वार कुंभ मेले में अखाड़ा परिषद के नेतृत्व में श्रद्धालुओं के लिए धर्म-अध्यात्म के साथ-साथ विभिन्न सेवा प्रकल्प चलाए जाएंगे।

उपस्थित संत: महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानन्द गिरी, स्वामी ललितानंद गिरी, स्वामी मनीष बाबा और महंत मोहनानन्द गिरी सहित कई अन्य संत मौजूद रहे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *