हार्ट अटैक के बाद रिकवरी: सही देखभाल और फॉलो-अप है जीवन का आधार
1 min readहरिद्वार। हार्ट अटैक के बाद मरीज को सामान्य जीवन में वापस लाने के लिए अस्पताल से छुट्टी के बाद की देखभाल बेहद महत्वपूर्ण है। मैक्स स्मार्ट सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, साकेत के कार्डियोलॉजी विभाग के डॉ. राजीव अग्रवाल ने बताया कि दवाओं का नियमित सेवन और जीवनशैली में बदलाव दोबारा खतरे को टालने के लिए अनिवार्य है।
- दवाओं की भूमिका: एस्पिरिन, ब्लड थिनर और स्टैटिन जैसी दवाएं बिना डॉक्टर की सलाह के बंद नहीं करनी चाहिए।
- कार्डियक रिहैबिलिटेशन: रिकवरी के लिए एक्सरसाइज, संतुलित डाइट और मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी है।
- क्या खाएं और क्या नहीं: ताजे फल, सब्जियां और साबुत अनाज को प्राथमिकता दें, जबकि नमक, प्रोसेस्ड फूड और रेड मीट से परहेज करें।
