जनगणना कार्य में सुस्ती पर जिलाधिकारी नाराज, 18 अप्रैल तक का दिया अल्टीमेटम
1 min read
हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनगणना 2027 के कार्यों की धीमी प्रगति पर गहरा असंतोष व्यक्त किया है। देर रात आपदा कंट्रोल रूम में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय महत्व के इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने हाउस लिस्टिंग ब्लॉक (HLB) से संबंधित कार्यों को 18 अप्रैल 2026 तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि तहसीलों में लंबित राजस्व वादों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करें ताकि जनता को अनावश्यक चक्कर न काटने पड़ें। बैठक में ‘एग्रीस्टैक’ योजना के तहत किसान रजिस्ट्री और आधार सीडिंग कार्यों की भी समीक्षा की गई। बैठक में अपर जिलाधिकारी, सभी उपजिलाधिकारी और नगर निकायों के अधिकारी मौजूद रहे।
