Mukti Mod News

सच की रहा पर सबसे आगे

हरिद्वार समाचार: हरिद्वार जनपद की ताजा खबरें,यहां जानिए

1 min read
Listen to this article


श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने ऑनलाइन नॉनवेज डिलीवरी पर रोक लगाने की मांग
हरिद्वार। श्रीअखंड परशुराम अखाड़े ने जिला प्रशासन और नगर निगम प्रशासन से शहर में ऑनलाइन नॉनवेज डिलीवरी पर रोक लगाने की मांग की है।श्रीअखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने बताया कि पिछले कई दिनों से हरिद्वार में ऑनलाइन नॉनवेज डिलीवर किए जाने की शिकायतें मिल रही थी। शिकायतों की पुष्टि करने के लिए अखाड़े ने स्वयं एक ऑनलाइन आर्डर का प्रयोग किया। आर्डर करने के मात्र आधे घंटे में ही बताए गए स्थान पर नॉनवेज का पार्सल डिलीवर कर दिया गया।पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि नगर निगम के नियमों और तीर्थ की मर्यादा की खुलेआम अनदेखी की जा रही है।उनका आरोप है कि ऑनलाइन ऐप कंपनियां बिना किसी जांच-पड़ताल के प्रतिबंधित वस्तुओं की भी डिलीवरी कर रही हैं। जिससे हरिद्वार की धार्मिक मर्यादा प्रभावित हो रही है।पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि हरिद्वार एक पवित्र तीर्थनगरी है। जहां वर्षों से मांस और मदिरा पर प्रतिबंध लागू है। इसके बावजूद यदि ऑनलाइन ऐप के जरिए प्रतिबंधित वस्तुएं आसानी से पहुंचाई जा रही हैं तो इससे प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल होते हैं।उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर जल्द ही जिलाधिकारी और नगर निगम के मुख्य नगर आयुक्त से मिलकर ऐसी कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाएगी।जूना अखाड़े के संत स्वामी कार्तिक गिरी ने कहा कि यदि प्रशासन ने इसे गंभीरता से नहीं लिया तो संत समाज आंदोलन करने को मजबूर होगा।कथा व्यास पंडित पवन कृष्ण शास्त्री ने कहा कि धर्मनगरी हरिद्वार में ऑनलाइन नॉनवेज डिलीवरी होना चिंताजनक है।


विश्व की सर्वश्रेष्ठ संस्कृति है सनातन धर्म संस्कृति-श्रीमहंत रविंद्रपुरी


हरिद्वार। अमेरिका से आए संतों ने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी से भेंटकर सनातन धर्म संस्कृति को पूरे विश्व में प्रचारित प्रसारित करने पर चर्चा की।अवधूत मंडल आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी संतोषानंद महाराज के संयोजन में निरंजनी अखाड़े पहुंचे संतों का श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने मां मनसा देवी की चुनरी ओढ़ाकर स्वागत किया। अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि वसुधैव कुंटुबकम् की बात करने वाली सनातन धर्म संस्कृति विश्व की सर्वश्रेष्ठ संस्कृति है। उन्होंने कहा कि मोहन फाउंडेशन के संस्थापक स्वामी मोहन महाराज 24देशों में सनातन का प्रचार प्रसार कर रहे हैं। सनातन को विश्व के सभी देशों में प्रचारित प्रसारित करने में अखाड़ा परिषद स्वामी मोहन महाराज का सहयोग करेगा।महामंडलेश्वर स्वामी संतोषानंद महाराज ने कहा कि संत महापुरूष सनातन के वाहक व संरक्षक हैं।संत महापुरूषों के प्रयासों से पूरा विश्व सनातन को अपना रहा है।साध्वी नेहा आनंद ने कहा कि सनातन संस्कृति को शिखर पर ले जाने के लिए संत समाज एकजुट होकर प्रयास करेगा।स्वामी मोहन महाराज ने कहा कि अगले वर्ष हरिद्वार में होने वाले कुंभ मेले में अखाड़ा परिषद का सहयोग करते हुए विभिन्न सेवा शिविरों का संचालन किया जाएगा। इस अवसर पर मनसा देवी मंदिर के पुजारी महेश दुबे,राजेश वर्मा,थैया मोहन,नंदकुमार मोहन,स्वामी प्रमोद,फिल्म मेकर सुनील कुवेरी सहित कई संत व श्रद्धाु मौजूद रहे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *