May 18, 2026

Mukti Mod News

सच की रहा पर सबसे आगे

हरिद्वार को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी 12घण्टे में गिरफ्तार

1 min read
Listen to this article



कोतवाली नगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी से घटना में प्रयुक्त मोबाइल बरामद
हरिद्वार:  हरिद्वार को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी को कोतवाली नगर हरिद्वार पुलिस ने मात्र 12घंटे के भीतर दबोचा।रविवार की रात्रि में सिटी कंट्रोल रूम हरिद्वार के डायल 112पर एक अज्ञात कॉलर द्वारा फोन कर आगामी 04दिनों के भीतर हरिद्वार को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी दी गई।कॉलर द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए देश एवं राज्य के मुख्य पदाधिकारियों के संबंध में भी आपत्तिजनक टिप्पणी की गई।प्रकरण के आधार पर थाना कोतवाली नगर में मुकदमा बनाम अज्ञात कॉलर के खिलाफ दर्ज किया गया। मामले की विवेचना व.उ.नि.गोपाल दत्त भट्ट को सौंपी गई।पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए धमकी देने वाले मोबाइल नंबर को ट्रेस किया गया,जिसमें आरोपी सोहन सिंह रावत पुत्र मदन सिंह रावत निवासी ग्राम पाटा थाना यमकेश्वर जिला पौड़ी गढ़वाल उम्र 30वर्ष का नाम प्रकाश में आया।आरोपी को रोडीबेलवाला क्षेत्र से हिरासत में लिया गया।आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन बरामद किया गया।पूछताछ में आरोपी द्वारा अत्यधिक शराब के नशे में उक्त कृत्य करना स्वीकार किया गया।आरोपी का कोई आपराधिक इतिहास प्रकाश में नहीं आया है।मामले में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *