Mukti Mod News

सच की रहा पर सबसे आगे

शराब के नशे में हुड़दंग मचाने वाले चार युवकों का चालान

1 min read
Listen to this article


हरिद्वार। धार्मिक नगरी हरिद्वार में शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। कोतवाली नगर पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर शराब के नशे में हुड़दंग मचा रहे उत्तर प्रदेश के बागपत निवासी चार युवकों को हिरासत में लेकर उनका चालान किया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी, तभी सूचना मिली कि कुछ युवक नशे की हालत में शोर-शराबा कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को परेशान कर रहे हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और चारों युवकों को पकड़ लिया।
पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों में राजीव पुत्र चंदन निवासी ग्राम साकरोद थाना खेकड़ा, विपिन पुत्र ओमप्रकाश निवासी नूरपुर खालसा थाना खेकड़ा, कपिल शर्मा पुत्र महिपाल निवासी ग्राम साकरोद थाना खेकड़ा तथा विकास पुत्र राजेंद्र निवासी नूरपुर खालसा थाना खेकड़ा, जनपद बागपत शामिल हैं। पुलिस ने चारों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की है।
पुलिस ने आमजन और तीर्थयात्रियों से हरिद्वार की धार्मिक मर्यादा बनाए रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *