आकाश एजुकेशनल के 13 छात्रों ने जेईई एडवांस्ड 2026 क्वालीफाई किया
1 min read
हरिद्वार: आकाश एजुकेशनल सर्विसेज हरिद्वार के 13 छात्रों ने जेईई एडवांस्ड 2026 में सफलता हासिल की है। इंस्टीट्यूट के मैनेजर मनोहर कुमार और एकेडमिक हेड हेमंत कुमार ने बताया कि आयुष बर्दिया ने AIR 1423 (198 अंक), एकाग्र जैन ने AIR 5752 (150 अंक) और भव्य अग्रवाल ने AIR 8817 (136 अंक) हासिल की।
इसके अलावा कार्तिक गुप्ता, अद्रिजा साह, नवनीत ध्यानी, आद्या अग्रवाल, नित्यंत गुप्ता, इंद्रनील गांगुली, कनिष्क गर्ग, अनुभव नेगी, देवांश नेगी और इशिता गुप्ता ने भी अच्छी ऑल इंडिया रैंक प्राप्त की। संस्थान के शिक्षकों ने सफल छात्रों को माला पहनाकर सम्मानित किया। ये सभी छात्र क्लासरूम प्रोग्राम से जुड़े थे और उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों के मार्गदर्शन, मॉक टेस्ट और स्टडी मटेरियल को दिया।
