हरिद्वार: ट्रैफिक व्यवस्था में बाधा और पुलिस से अभद्रता पर ऑडी कार सीज, तीन पर मुकदमा
1 min readहरिद्वार के देशरक्षक तिराहे पर सोमवती अमावस्या और वीकेंड के चलते लागू की गई यातायात डायवर्जन व्यवस्था के दौरान एक ऑडी कार (संख्या DL08MD0001) में सवार तीन व्यक्तियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों द्वारा पार्किंग की तरफ जाने का अनुरोध करने पर अभद्रता, गाली-गलौज और धक्का-मुक्की की। इस घटना के कारण मार्ग पर जाम लग गया और आरोपियों ने पुलिस को धमकी भी दी। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद कनखल थाने में मुकदमा दर्ज किया गया और पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए वाहन को श्यामपुर क्षेत्र में रोककर सीज कर दिया। आरोपियों की पहचान उत्तम नगर, नई दिल्ली निवासी क्षतिज बाली, उनकी पत्नी और संकेत बाली के रूप में हुई है, जिनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई जारी है।
