Mukti Mod News

सच की रहा पर सबसे आगे

नैनीताल: भूसे की बढ़ती कीमतों और जमाखोरी पर रोक, जिलाधिकारी ने दिए कड़े निर्देश

1 min read
Listen to this article

​नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने राज्य में पशुओं के सूखे चारे (गेहूं के भूसे) की बढ़ती कीमतों और जमाखोरी को रोकने के लिए कई कड़े निर्देश जारी किए हैं। आदेश के तहत ईंट-भट्टों और अन्य उद्योगों में भूसे के इस्तेमाल पर आगामी 15 दिनों के लिए पूरी तरह रोक लगा दी गई है, साथ ही व्यापारियों द्वारा इसके अनावश्यक भंडारण, कालाबाजारी और राज्य से बाहर परिवहन को तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित किया गया है। इसके अलावा, जिलाधिकारी ने पुलिस और स्थानीय निकायों को पूरे जनपद में पुआल जलाने पर तत्काल रोक लगाने तथा इन नियमों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं ताकि पशुपालकों को संकट से बचाया जा सके।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *