Mukti Mod News

सच की रहा पर सबसे आगे

नैनीताल: हिमालयी आपदाओं और जलवायु परिवर्तन के समाधान पर दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित

1 min read
Listen to this article

​नैनीताल स्थित डॉ. आरएस टोलिया प्रशासन अकादमी में ‘हिमालय की आपदाएं एवं दीर्घकालिक समाधान’ विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के महानिदेशक बीपी पांडे ने की। कार्यशाला में बताया गया कि उत्तराखंड में वनाग्नि, जलवायु परिवर्तन और पर्यटन के बढ़ते दबाव के कारण पर्यावरण को भारी नुकसान हो रहा है, जिससे निपटने के लिए स्थानीय समुदायों और स्वयंसेवकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। कार्यक्रम में पद्मश्री अनूप साह, अपर सचिव प्रकाश चन्द्रा और संयुक्त निदेशक डॉ. महेश कुमार सहित कई वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों ने शिरकत की और मानसून पूर्व विभागों के आपसी समन्वय, भूस्खलन व भूकंप जैसी आपदाओं के न्यूनीकरण और उचित तकनीकी समाधानों पर विस्तृत चर्चा की।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *