हरिद्वार संक्षिप्त: हरिद्वार जनपद की की ताजा ख़बरें, यहां देखें
1 min read
योग स्थली खेल परिसर में तैयार हुआ आधुनिक स्विमिंग पुल
रोशनाबाद स्थित योग स्थली खेल परिसर में ₹6.5 करोड़ से अधिक की लागत से जिले का पहला आधुनिक सरकारी स्विमिंग पूल (25 मीटर) बनकर तैयार हो गया है। डीएसओ शबाली गुरूंग और कोच अर्चना ने बताया कि यहाँ नेशनल गेम्स 2025 के तहत इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया गया है, जहाँ अब नेशनल और इंटरनेशनल स्तर के तैराक तैयार किए जाएंगे।
गुरू रविदास घाट समिति ने किया मन चंगा जन संदेश यात्रा का स्वागत

श्रीगुरू रविदास सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहित गौतम के संयोजन में उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से शुरू हुई ‘मन चंगा जन संदेश यात्रा’ के हरिद्वार पहुंचने पर रविदास घाट समिति (योगेश कुमार, ललित कुमार, विशाल राठौर) ने भव्य स्वागत किया। यह यात्रा गुरु रविदास जी के संदेशों के प्रचार के लिए निकाली जा रही है, जिसका समापन 25 जून को नई दिल्ली में होगा।
राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि ने किया मनसा देवी मंदिर परिसर का निरीक्षण

दर्जाधारी राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि ने मनसा देवी मंदिर प्रांगण का औचक निरीक्षण किया। परिसर में फैली अव्यवस्था, पेयजल की किल्लत और शौचालयों में ताले लटके होने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने मंदिर प्रबंधन और नगर आयुक्त को कांवड़ मेले के मद्देनजर सफाई, पेयजल और शौचालयों की व्यवस्था 24 घंटे दुरुस्त रखने के कड़े निर्देश दिए।
भारत की धरोहर है योग: श्रीमहंत रविंदपुरी

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज और महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी महाराज ने योग किया। उन्होंने कहा कि बाबा रामदेव और पीएम मोदी के प्रयासों से वैश्विक स्तर पर योग की प्रतिष्ठा बढ़ी है। नियमित योग से असाध्य रोग भी ठीक हो जाते हैं।
