नाबालिग के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट लगा
1 min read
रानीपुर कोतवाली पुलिस ने एक नाबालिग किशोरी के अपहरण के आरोपी अभिषेक वर्मा उर्फ करन (निवासी बिजनौर, हाल निवासी टिबड़ी) को आर्य नगर चौक, ज्वालापुर से गिरफ्तार कर लिया है। 16 जून को दर्ज मामले की जांच करते हुए पुलिस ने नाबालिग को सकुशल बरामद किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह किशोरी को अपने साथ अमृतसर लेकर गया था। पुलिस ने पीड़िता के बयान और मेडिकल जांच के बाद दर्ज मुकदमे में पॉक्सो (POCSO) एक्ट की बढ़ोतरी करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया है।
