गोर्खाली सुधार सभा ने डॉ. पदम प्रसाद सुवेदी को किया सम्मानित
1 min read
गोर्खाली सुधार सभा द्वारा आयोजित एक सम्मान समारोह में गोरखा कल्याण परिषद के नवनियुक्त सदस्य डॉ. पदम प्रसाद सुवेदी को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ. सुवेदी ने कहा कि सरकार द्वारा गोरखा समुदाय को जो सम्मान दिया गया है, उसके लिए पूरा समाज आभारी है। उन्होंने परिषद के माध्यम से समुदाय के विकास, उत्थान और समस्याओं को सरकार के समक्ष मजबूती से रखने का संकल्प लिया। सभा के अध्यक्ष शमशेर बहादुर बम सहित अन्य पदाधिकारियों ने डॉ. सुवेदी को एक प्रतिष्ठित शिक्षाविद् व मिलनसार व्यक्ति बताया।
