संयुक्त निदेशक सूचना ने किया जिला सूचना कार्यालय नैनीताल का निरीक्षण
1 min read
मीडिया सेंटर निर्माण और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पॉलिसी पर हुई चर्चासंयुक्त निदेशक सूचना नितिन उपाध्याय ने सोमवार को जिला सूचना कार्यालय नैनीताल का निरीक्षण कर विभागीय कार्यों और प्रचार-प्रसार व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से संवाद करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के अनुरूप आधुनिक मीडिया सेंटर की स्थापना की कार्यवाही तेजी से चल रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पॉलिसी भी शीघ्र लागू की जाएगी। पत्रकारों द्वारा चिकित्सा सुविधाओं और मान्यता संबंधी मांगें भी रखी गईं, जिन पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी सहित कई मीडिया प्रतिनिधि मौजूद रहे।
संयुक्त निदेशक सूचना नितिन उपाध्याय ने सोमवार को जिला सूचना कार्यालय नैनीताल का निरीक्षण कर विभागीय कार्यों और प्रचार-प्रसार व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से संवाद करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के अनुरूप आधुनिक मीडिया सेंटर की स्थापना की कार्यवाही तेजी से चल रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पॉलिसी भी शीघ्र लागू की जाएगी। पत्रकारों द्वारा चिकित्सा सुविधाओं और मान्यता संबंधी मांगें भी रखी गईं, जिन पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी सहित कई मीडिया प्रतिनिधि मौजूद रहे।
