Mukti Mod News

सच की रहा पर सबसे आगे

कुंभ 2027 को लेकर संत समाज में उत्साह, सरकार की तैयारियों को मिल रही सराहना

1 min read
Listen to this article


हरिद्वार:  आगामी हरिद्वार कुंभ मेला 2027 को दिव्य, भव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए उत्तराखंड सरकार द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुगम दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ-साथ अखाड़ों एवं संत समाज के साथ निरंतर संवाद स्थापित कर रही है। संत समाज भी सरकार की प्रतिबद्धता और व्यवस्थाओं की खुलकर सराहना कर रहा है।
कुंभ मेला 2027 को राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री समय-समय पर संतों, अखाड़ों और धार्मिक संगठनों से संवाद कर सुझाव एवं मार्गदर्शन प्राप्त कर रहे हैं। सरकार द्वारा शंकराचार्यों को औपचारिक आमंत्रण भेजने के साथ-साथ अखाड़ों और संत संगठनों से भी लगातार संपर्क बनाए रखा गया है।
कुंभ क्षेत्र में सड़क, पेयजल, विद्युत, स्वच्छता, पार्किंग सहित स्थायी आधारभूत ढांचे के विकास कार्य तेजी से चल रहे हैं। वहीं अस्थायी व्यवस्थाओं को भी समयबद्ध ढंग से पूरा करने की योजना पर प्रभावी अमल किया जा रहा है।
मेलाधिकारी सोनिका के नेतृत्व में मेला प्रशासन संतों और अखाड़ों से लगातार संपर्क कर उनकी आवश्यकताओं और सुझावों के अनुरूप व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे रहा है। इसी क्रम में अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती सहित अन्य अधिकारियों ने विभिन्न अखाड़ों एवं संतों से मुलाकात कर कुंभ तैयारियों की जानकारी साझा की।
संत समाज ने कहा कि सभी अखाड़े और धार्मिक संगठन हरिद्वार कुंभ 2027 को लेकर अत्यंत उत्साहित हैं और आयोजन को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग देंगे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *