संक्षिप्त खबरें: नशेड़ी का वाहन सीज, पार्क सौंदरीकरण आरंभ और स्वामी कैलाशानंद ने दिया आशीर्वाद
1 min read
नशे में ई-रिक्शा चलाने पर वाहन सीज

हरिद्वार। रानीपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत नशे की हालत में ई-रिक्शा चला रहे चालक को गिरफ्तार कर मेडिकल परीक्षण के बाद वाहन सीज कर दिया। पुलिस ने लोगों से नशे में वाहन न चलाने की अपील की।
पार्क सौंदर्यकरण और पुलिया निर्माण कार्य शुरू
हरिद्वार। शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने वार्ड-4 में पार्क के सौंदर्यकरण तथा पुलिया निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इन कार्यों से क्षेत्र की सुंदरता बढ़ेगी, जल निकासी सुधरेगी और लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
जापान के श्रद्धालुओं ने लिया स्वामी कैलाशानंद गिरी का आशीर्वाद

हरिद्वार। जापान से आए श्रद्धालुओं ने श्री दक्षिण काली मंदिर में पूजा-अर्चना कर निरंजनी पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर स्वामी कैलाशानंद गिरी ने कहा कि सनातन संस्कृति का प्रभाव विश्वभर में बढ़ रहा है और जल्द ही जापान के छह संतों को निरंजनी अखाड़े का महामंडलेश्वर बनाया जाएगा।
