Mukti Mod News

सच की रहा पर सबसे आगे

सीएम धामी के सफल कार्यकाल के रिकॉर्ड पर जनता को समर्पित किए 5 वाटर कूलर

1 min read
Listen to this article

हरिद्वार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के राज्य में सबसे लंबी अवधि तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड बनने की खुशी में भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रम भुल्लर ने शहर के 5 अलग-अलग स्थानों पर आमजन के लिए वाटर कूलर लगवाए। ये वाटर कूलर गुरुकुल कांगड़ी विद्यालय विभाग, आर्यनगर, सिंहद्वार रोड (रामनगर) के शिव मंदिर, श्री राधा रसिक बिहारी मंदिर और जगजीतपुर के शनिदेव मंदिर व सेक्टर-2 गुरुद्वारे में स्थापित किए गए हैं, ताकि गर्मी के मौसम में श्रद्धालुओं, छात्रों और आम जनता को शीतल व शुद्ध पेयजल मिल सके। इस अवसर पर कई शिक्षक और स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *