कांवड़ मेले में सुगम व्यवस्था की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
1 min read
हरिद्वार। श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर कांवड़ मेले के दौरान जीरो जोन में तिपहिया और चौपहिया वाहनों पर रोक, मुख्य मार्गों से अतिक्रमण हटाने तथा नॉनवेज और शराब की दुकानों को बंद रखने की मांग की। उन्होंने कहा कि करोड़ों श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन के लिए हरकी पैड़ी सहित संवेदनशील क्षेत्रों में नियमों का सख्ती से पालन कराया जाना आवश्यक है।
