कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को लेकर पुलिस प्रशिक्षण शुरू
1 min read
हरिद्वार: अपर पुलिस महानिदेशक (प्रशासन) एपी अंशुमन ने सशस्त्र प्रशिक्षण केंद्र में कुंभ मेला 2027 के लिए छह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि विश्व के सबसे बड़े आध्यात्मिक आयोजन में सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, यातायात और आपदा प्रबंधन के लिए पुलिस कार्मिकों का प्रशिक्षित होना आवश्यक है। प्रशिक्षण में आधुनिक तकनीक, संचार व्यवस्था, जनसंपर्क तथा श्रद्धालुओं के प्रति संवेदनशील व्यवहार सहित विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा।
