July 9, 2026

Mukti Mod News

सच की रहा पर सबसे आगे

देहरादून में भारी बारिश का अलर्ट: 9 जुलाई को स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र बंद रहेंगे

1 min read
Listen to this article

देहरादून:

भारत मौसम विज्ञान विभाग (Dehradun) और राष्ट्रीय आपदा अलर्ट पोर्टल (NDMA) द्वारा जारी ‘ऑरेंज अलर्ट’ के मद्देनजर देहरादून जिला प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। मौसम विभाग ने 9 जुलाई 2026 को जनपद देहरादून में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा, आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के अत्यंत तीव्र दौर होने की संभावना जताई है।

​आपदा न्यूनीकरण और सुरक्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी/अध्यक्ष जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, देहरादून (डॉ. आशीष चौहान) ने आदेश जारी किया है कि 9 जुलाई 2026 (गुरुवार) को जनपद के कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी शासकीय, गैर-शासकीय, निजी स्कूलों और सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश रहेगा।

​मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *