गंगा कॉरिडोर: मुख्यमंत्री धामी ने किया 235 करोड़ रुपये की 4 प्रमुख परियोजनाओं का शिलान्यास
1 min read
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार-ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत लगभग 235 करोड़ रुपये की चार प्रमुख आधारभूत अवसंरचना परियोजनाओं का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया। इसमें प्रशासनिक मार्ग कॉरिडोर, हर की पैड़ी एवं सुभाष घाट का पुनरुद्धार, हर की पैड़ी के उत्तर क्षेत्र में अवसंरचना विकास तथा रोड़ी बेलवाला क्षेत्र के पुनर्विकास कार्य शामिल हैं। इन योजनाओं से आगामी महाकुंभ-2027 और कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं को मजबूती मिलेगी और स्थानीय अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन मिलेगा।
