मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का हरिद्वार दौरा: विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, कांवड़ मेले की समीक्षा और आम महोत्सव का शुभारंभ
1 min read
सुरक्षित और सुव्यवस्थित कांवड़ यात्रा के लिए तैयारियां पूरी करें: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 30 जुलाई से शुरू हो रही कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को कांवड़ मेला क्षेत्र में सुरक्षा, स्वच्छता और श्रद्धालुओं की सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम समय से पूरा करने के निर्देश दिए। यात्रा के दौरान संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल, एआई तकनीक, सीसीटीवी, ड्रोन निगरानी, पिंक टॉयलेट्स और मेडिकल कैंप की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
हरिद्वार आम महोत्सव: बागवानी और किसानों को प्रोत्साहन दे रही राज्य सरकार

हरिद्वार में आयोजित आम महोत्सव का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अवलोकन किया और किसानों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कृषि और बागवानी को बढ़ावा देने के लिए संकल्पबद्ध है। सरकार एप्पल, कीवी और ड्रैगन फ्रूट जैसे मिशनों पर भारी सब्सिडी दे रही है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया।
गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में ‘वैदिक सूक्ष्मजीव विज्ञान’ पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित
गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के वनस्पति एवं सूक्ष्म जीव विज्ञान विभाग में स्वामी श्रद्धानन्द बलिदान शताब्दी वर्ष के अवसर पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का शुभारंभ करते हुए कुलपति प्रो. प्रतिभा मेहता लूथरा ने कहा कि बैक्टीरिया जहां रोग उत्पन्न करते हैं, वहीं औषधीय निर्माण और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भी बेहद उपयोगी हैं। कार्यक्रम में वक्ताओं ने प्रकृति संरक्षण और वैदिक सूक्ष्मजीव विज्ञान पर विचार व्यक्त किए।
अजय कुमार मुखिया बने कांग्रेस के नए जिला महासचिव

कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालेश्वर सिंह ने अजय कुमार मुखिया को पार्टी का नया जिला महासचिव मनोनीत किया है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय सैनी के कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान पार्टी नेताओं ने युवाओं के मुद्दों को उठाने और आगामी चुनावों के दृष्टिगत संगठन को मजबूत करने पर बल दिया।
