July 22, 2026

Mukti Mod News

सच की रहा पर सबसे आगे

हरिद्वार पहुंचा सिक्ख एजुकेशन बेल्जियम का 84सदस्यीय जत्था,हेमकुंड साहिब के लिए रवाना

1 min read
Listen to this article



हरिद्वार।देश-विदेश से आए सिक्ख एजुकेशन बेल्जियम संस्था के 84सदस्यीय श्रद्धालुओं का जत्था मंगलवार को कनखल स्थित निर्मल संतपुरा गुरुद्वारा पहुंचा।गुरुद्वारा प्रमुख संत जगजीत सिंह शास्त्री ने जत्थे का स्वागत किया और उनके सम्मान में विशेष कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया।कीर्तन दरबार में जत्थे के छात्रों ने शब्द कीर्तन प्रस्तुत कर संगत को निहाल किया।जत्थे में बेल्जियम,जर्मनी,म्यांमार के साथ-साथ भारत के श्रद्धालु शामिल हैं। इस अवसर पर संत जगजीत सिंह शास्त्री ने कहा कि सिक्ख एजुकेशन बेल्जियम संस्था देश और विदेश में सिक्ख समाज के बच्चों को निशुल्क पंजाबी भाषा,गुरबाणी और सिक्ख इतिहास की शिक्षा दे रही है।उन्होंने कहा कि अपनी संस्कृति,धर्म और गुरुओं को कभी नहीं भूलना चाहिए।सिक्ख इतिहास सेवा और समर्पण का प्रतीक है।बच्चों को शुरू से ही गुरुद्वारों से जोड़ना जरूरी है। सुखमनी साहिब,जपजी साहिब,नितनेम,शब्द कीर्तन और कथा का ज्ञान होना बहुत आवश्यक है। जत्थे का नेतृत्व कर रही हरप्रीत कौर ने बताया कि संस्था के 84 सदस्य पहली बार श्री हेमकुंड साहिब के दर्शन के लिए आए हैं।इससे पहले उन्होंने पांच तख्त साहिब के दर्शन किए।मंगलवार को जत्था हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए रवाना हो गया।इस दौरान गुरविंदर सिंह,रीता कौर,कमलप्रीत कौर,टॉमी सिंह,चरणजीत कौर,गुरबाणी कौर,जसविंदर कौर, गुरवीर सिंह,अनूप सिंह,पुनीत कौर,राजीव सिंह,हरप्रीत सिंह,सुखवीर सिंह,बलविंदर सिंह,ज्ञानी पंकज सिंह,अपनिंदर कौर और सरबजीत कौर सहित बड़ी संख्या में संगत उपस्थित रही।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *