जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण
1 min read
हरिद्वार: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,स्वास्थ्य विभाग,औषधि निरीक्षक एवं खाद्य सुरक्षा विभाग ने संयुक्त संयुक्त रूप से ज्वालापुर के सुभाषनगर में मेडिकल स्टोर्स एवं कन्फेक्शनेरी दुकानों का औचक निरीक्षण किया।जनपद न्यायाधीश एवं प्राधिकरण के अध्यक्ष नरेंद्र दत्त के निर्देश पर किए गए निरीक्षण के दौरान मेडिकल स्टोर पर एक्सपाइरी दवाई व साफ- सफाई आदि का जायजा लिया गया।निरीक्षण के दौरान प्राधिकरण की सचिव सिमरनजीत कौर ने जिन मेडिकल स्टोर में अनियमितता पाई उसके लिये औषधि निरीक्षक एवं स्वास्थ्य विभाग को यथोचित कार्यवाही करने हेतु दिशा-निर्देश दिए गए।बुधवार को ही प्राधिकरण की सचिव/सिविल जज (एस.डी) ने जिला कारागार का निरीक्षण किया गया,जहाँँ पर बन्दियों की समस्या सुनकर उनको उचित विधिक सलाह प्रदान की गयी।उन्होंने बैरक में साफ-सफाई व पाक शाला में भोजन की गुणवत्ता को भी परखा।उन्होंने जेल में कार्यरत प्राधिकरण के अधिकार मित्रों को बन्दियों की विधिक कार्यवाही के लिए पत्राचार करने के भी दिशा-निर्देश दिए।इसके बाद किशोर न्याय बोर्ड में प्राधिकरण की ओर से स्थापित विधिक सहायता हेल्प डेस्क का विधिवत रूप से सचिव सिमरनजीत कौर एवं किशोर न्याय बोर्ड की प्रधान मजिस्ट्रेट कंचन चौधरी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया गया।सचिव ने कहा कि किशोर न्याय बोर्ड में विधिक सहायता हेल्प डेस्क के स्थापित होने से आमजन व किशोर न्याय बोर्ड में आने वाले पात्र व्यक्तियों को प्राधिकरण की ओर से निःशुल्क विधिक सहायता प्रदान करायी जाएगी।
