August 7, 2026

Mukti Mod News

सच की रहा पर सबसे आगे

नैनीताल जनपद में 8 से 16 अगस्त तक चलेगा विशेष स्वच्छता अभियान

1 min read
Listen to this article

नैनीताल। जनपद को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर 8 से 16 अगस्त तक पूरे जिले में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत नेशनल व स्टेट हाईवे, ग्रामीण, शहरी, वन एवं पर्यटन क्षेत्रों में फैले कचरे और सिंगल यूज प्लास्टिक का एकत्रीकरण व निस्तारण किया जाएगा।

​शहरी क्षेत्रों में नगर निकाय, वन क्षेत्रों में वन विभाग और ग्रामीण इलाकों में पंचायती राज व ग्राम्य विकास विभाग सफाई का जिम्मा संभालेंगे। विशेष रूप से अधिक पर्यटन गतिविधि वाले क्षेत्रों जैसे रामनगर (रिजॉर्ट क्षेत्र), बैलपड़ाव, धानाचूली, मुक्तेश्वर, धारी और रामगढ़ में सघन सफाई की जाएगी। अभियान के सफल संचालन हेतु विभिन्न टीमों का गठन किया गया है।

​जिलाधिकारी ने जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, एनसीसी, एनएसएस और आमजन से इसमें बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे प्रतिदिन की प्रगति की जियोटैग फोटोग्राफ उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *