August 7, 2026

Mukti Mod News

सच की रहा पर सबसे आगे

पिथौरागढ़ में ‘आदि कैलाश परिक्रमा अल्ट्रा रन’ का आयोजन, टीटीएफ अहमदाबाद में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने दी जानकारी

1 min read
Listen to this article

गुजरात के अहमदाबाद स्थित महात्मा मंदिर, कन्वेंशन एंड एग्जीक्यूशन सेंटर में आयोजित ‘ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर’ (TTF) में उत्तराखण्ड के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, सिंचाई, ग्रामीण निर्माण एवं लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने सहभागिता की। उन्होंने घोषणा की कि आगामी 20 से 25 अक्टूबर, 2026 तक पिथौरागढ़ में ‘आदि कैलाश परिक्रमा अल्ट्रा रन’ का आयोजन किया जाएगा, जो विश्व के सबसे कठिन उच्च हिमालयी आयोजनों में से एक है।

​पर्यटन मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘वाइब्रेंट विलेज’ कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड के सीमांत गांवों को पर्यटन से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने बताया कि राज्य में होमस्टे योजना से ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है और चारधाम यात्रा को सुरक्षित व व्यवस्थित बनाने के लिए आधार आधारित तथा ई-केवाईसी (e-KYC) पंजीकरण व्यवस्था लागू की गई है।

​इस अवसर पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी तथा गोवा के पर्यटन मंत्री रोहन खाउंटे समेत कई राज्यों के पर्यटन अधिकारी उपस्थित रहे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *