October 19, 2026

Mukti Mod News

सच की रहा पर सबसे आगे

हरिद्वार में कांवड़ मेले के बाद 12 अगस्त से विशेष सफाई अभियान, साधु-संतों ने की सहयोग की अपील

1 min read
Listen to this article

​हरिद्वार, 11 अगस्त: कांवड़ मेले के सकुशल संपन्न होने के बाद हरिद्वार के गंगा तटों, घाटों और प्रमुख मार्गों पर जमा कचरे के निस्तारण के लिए जिला प्रशासन द्वारा 12 अगस्त से व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।

​इस पहल का स्वागत करते हुए मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री महंत डॉ. रवींद्र पुरी जी महाराज और अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव महंत रविन्द्र पुरी जी महाराज ने समस्त साधु समाज, सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं, व्यापारियों, शिक्षण संस्थानों और नगरवासियों से अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।

संतों ने कहा कि तीर्थ नगरी की स्वच्छता और सुंदरता बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने नागरिकों से प्लास्टिक व अन्य कचरा डस्टबिन में ही डालने और माँ गंगा को स्वच्छ रखने की अपील की ताकि हरिद्वार का वास्तविक और निर्मल स्वरूप पुनः कायम हो सके।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *