Recent Posts

August 11, 2026

Mukti Mod News

सच की रहा पर सबसे आगे

हरिद्वार कांवड़ मेला 2026: 12वें दिन रिकॉर्ड 63 लाख से अधिक शिवभक्तों ने लिया गंगाजल, प्रशासन की सजगता, स्वास्थ्य सेवाओं और त्वरित राहत कार्यों से यात्रा हुई सुगम

1 min read
Listen to this article



हरिद्वार। कांवड़ यात्रा के दौरान प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी जुबिलेंट

भरतिया फाउंडेशन द्वारा कांवड़ मेले के दौरान 1अगस्त से नगला इमरती हाईवे रुड़की पर कांवड़ियों को निःशुल्क एंबलेंस सेवा और प्राथमिक उपचार के साथ आवश्यक दवाइयां भी निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं।कांवड़ यात्रा के दौरान चोट लगने,पैरों में छाले,कटने या अन्य स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर श्रद्धालुओं को मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है।गंभीर रूप से घायल कांवड़ियों को प्राथमिक उपचार के उपरांत रुड़की सिविल अस्पताल रेफर किया जा रहा है। इस सेवा कार्य में फार्मासिस्ट भूदेव सिंह तथा सहायक शुभम कुमार एवं अरविंद कुमार महत्वपूर्ण योगदान कर रहे हैं।टीम द्वारा दिन रात कांवड़ियों की सेवा करते हुए जरूरतमंद श्रद्धालुओं को समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।


डीएम और एसएसपी को सम्मानित करेगा श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र


हरिद्वार। श्रीवैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार ने कांवड़ मेले के लिए बेहतर व्यवस्थाएं किए जाने पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह और उनकी पूरी टीम का आभार जताया है।श्रीवैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र के संस्थापक अशोक अग्रवाल ने डीएम, एसएसपी और उनकी पूरी टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस और प्रशासन ने कांवड़ मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए बेहतर व्यवस्थाएं की हैं।जिससे गंगा जल लेने आने वाले शिवभक्तों को बेहतर सुविधाएं मिली और स्थानीय लोगों को भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। अशोक अग्रवाल ने कहा कि कांवड़ मेला संपन्न होने पर संस्था की ओर से डीएम मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह को सम्मानित किया जाएगा।जिलाधिकारी और एसएसपी ने जिस प्रकार स्वयं मैदान में उतरकर कावड़ मेले की व्यवस्थाओं को संभाला। वह सराहनीय है।उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से दोनों अधिकारियों की देखरेख में कुंभ मेला भी कुशलता पूर्वक संपन्न होगा।


मुख्यमंत्री ने नंदा की चौकी पुल के एप्रोच रोड के पुनर्निर्माण कार्य का किया निरीक्षण


भाऊवाला से लौटते समय नंदा की चौकी पहुंचकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सहसपुर के भाऊवाला में आयोजित महिला संवाद एवं सम्मान कार्यक्रम से वापस लौटते समय प्रेमनगर स्थित नंदा की चौकी पुल के एप्रोच रोड के पुनर्निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।मुख्यमंत्री ने कार्यस्थल पर पहुंचकर पुनर्निर्माण की गुणवत्ता ,सुरक्षा व्यवस्थाओं तथा यातायात संचालन की स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की।उल्लेखनीय है कि नंदा की चौकी पुल का एप्रोच रोड क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिलते ही राज्य सरकार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित विभागों को तत्काल राहत एवं पुनर्निर्माण कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए थे।मुख्यमंत्री के निर्देशन में युद्धस्तर पर कार्य करते हुए एप्रोच रोड का पुनर्निर्माण मात्र 12घंटे के भीतर पूर्ण कर लिया गया,जिससे क्षेत्र में यातायात व्यवस्था शीघ्र सामान्य हो सकी और आमजन को होने वाली असुविधा से राहत मिली।मुख्यमंत्री ने पुनर्निर्माण कार्य में सलंग्न अधिकारियों,अभियंताओं एवं कार्मिकों के त्वरित एवं समर्पित प्रयासों की सराहना भी की।

मेले के 12वें दिन 63लाख 60हजार कॉवड़िये अपने गंतव्य की ओर हुए रवाना


अब तक 4करोड़ 43लाख 78हजार शिवभक्त अपने-अपने गंतव्य की ओर हो चुके हैं रवाना
हरिद्वार।मेला कंट्रोल रूम में स्थापित पुलिस कंट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी के अनुसार कांवड़ मेला-2026 के 12वें दिन शिवभक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली।सोमवार को कुल 63 लाख 60 हजार शिवभक्तों द्वारा हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। पुलिस कंट्रोल रूम से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार कांवड़ यात्रा प्रारंभ होने से अब तक कुल 4करोड़ 43लाख 78हजार शिवभक्त पवित्र गंगाजल लेकर विभिन्न राज्यों के लिए प्रस्थान कर चुके हैं। हरिद्वार में श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती भीड़ की संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित की जा रही हैं।कांवड़ यात्रा को सुरक्षित,सुव्यवस्थित एवं सुचारु बनाए रखने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी लगातार अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं।प्रमुख स्नान घाटों, कांवड़ मार्गों तथा संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा,यातायात,स्वास्थ्य,स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।जिला प्रशासन ने सभी शिवभक्तों से अपील की है कि यात्रा के दौरान निर्धारित मार्गों का पालन करें,प्रशासन एवं पुलिस द्वारा जारी दिशा -निर्देशों का अनुपालन करें तथा स्वच्छ एवं सुरक्षित कांवड़ यात्रा के संचालन में अपना सहयोग प्रदान करें।

12वें दिन विभिन्न कैंपों में 26268 शिवभक्तों का निःशुल्क उपचार


हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा कांवड़ पटरी मार्ग सहित 32स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर के कैंप लगाए गए है,जहां पर शिवभक्तों का स्वास्थ्य खराब या किन्ही कारणों से चोट लगने पर तत्काल उनका निशुल्क उपचार किया जा रहा है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.आर.के.सिंह ने अवगत कराया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिवभक्तों को निशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए 32स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर लगाए गए है। सोमवार को कांवड़ यात्रा के 12वें दिन विभिन्न कैंपों में आए शिवभक्तों का जिसमें 26268 शिवभक्तों का निशुल्क उपचार किया गया है।अब तक कांवड़ यात्रा पर 2लाख 19हजार 6सौ 42 शिवभक्तों का निशुल्क उपचार किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान पहली बार 05मेडिकल मोबाइल यूनिट के माध्यम से शिवभक्तों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.आर.के.सिंह ने कांवड़ यात्रियों से अपील की कि यात्रा के दौरान पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें,समय-समय पर विश्राम करें तथा किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या होने पर निकटतम स्वास्थ्य शिविर में पहुंचकर चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार अवश्य प्राप्त करें।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed