August 14, 2026

Mukti Mod News

सच की रहा पर सबसे आगे

हरिद्वार से जुड़ी प्रमुख खबरों का संक्षिप्त विवरण, यहां देखें

1 min read
Listen to this article

संजीवनी ब्लड बैंक का उद्घाटन

​रानीपुर मोड़ पर संजीवनी ब्लड सेंटर का उद्घाटन पतंजलि के आचार्य बालकृष्ण तथा सीएमओ डॉ. आर.के. सिंह द्वारा किया गया। इससे आपात समय में लोगों को सरकारी दर पर आसानी से रक्त मिल सकेगा।

ज्वालापुर में निकाली गई तिरंगा यात्रा

हर घर तिरंगा अभियान के तहत ज्वालापुर क्षेत्र में राज्यमंत्री डॉ. जयपाल सिंह चौहान के नेतृत्व में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं तथा लोगों ने भाग लिया।

हरिद्वार पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार

​नगर कोतवाली पुलिस द्वारा दुधियावन तिराहे पर एक व्यक्ति को १२.०६ ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा गया। पकड़ा गया व्यक्ति सूरज कुमार है। आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस स्मैक देने वाली महिला की तलाश कर रही है।

कांवड़ मेला ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मी सम्मानित

​एसपी ट्रैफिक निशा यादव द्वारा कांवड़ मेला सफलता से पूरा कराने वाले कनखल कोतवाली के पुलिसकर्मियों तथा एसपीओ को सम्मानित किया गया। इस दौरान पुलिस बल का उत्साह बढ़ाने के लिए सहभोज का आयोजन भी किया गया।

मार्ग सुधार के लिए क्षेत्रवासियों का विरोध प्रदर्शन

​भागिरथी बिंदु से सप्तऋषि तक गंगा किनारे खराब पड़ी सड़क के सुधार के लिए स्थानीय लोगों तथा समाजसेवियों द्वारा धरना दिया गया। जल्द सड़क न बनने पर उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी गई।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *