August 19, 2026

Mukti Mod News

सच की रहा पर सबसे आगे

हरिद्वार संक्षिप्त: धोखेबाज गिरफ्तार और तंत्र पर बोले शंकर महाराज

1 min read
Listen to this article

मृत व्यक्ति को जीवित दिखाकर जमीन हड़पने वाला आरोपी गिरफ्तार

फर्जी दस्तावेज बनाकर जमीन धोखाधड़ी का खुलासा, कनखल पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

कनखल पुलिस ने मृत व्यक्ति को जीवित बताकर और जाली दस्तावेज तैयार कर जमीन हड़पने के षड्यंत्र का खुलासा किया है। गाजियाबाद निवासी शशांक त्यागी की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नामजद आरोपी शैलेश गुप्ता (निवासी जगजीतपुर) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर मृत व्यक्ति विनोद कुमार का प्रतिरूपण कर जमीन धोखाधड़ी की कोशिश की थी। पुलिस मामले के अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

    ‘तंत्र कोई रहस्य नहीं, जीवन जीने का विज्ञान है’ – करौली शंकर महादेव

    अध्यात्म और आधुनिक विज्ञान को जोड़ रहा करौली शंकर महादेव का दर्शन

    करौली शंकर महादेव धाम के संस्थापक महामंडलेश्वर करौली शंकर महादेव ने तंत्र से जुड़े अंधविश्वास और भ्रांतियों को दूर करते हुए इसे जीवन जीने का एक आधुनिक विज्ञान बताया है। उन्होंने कहा कि तंत्र का अर्थ डरावना अनुष्ठान नहीं, बल्कि शरीर, मन और ऊर्जा को सही दिशा में व्यवस्थित करने की वैज्ञानिक प्रणाली है। उनके अनुसार, परिवार छोड़कर भागना नहीं बल्कि अपनी जिम्मेदारियों (ध्यान देना) और मानसिक शांति (ध्यान करना) के बीच संतुलन बनाकर जीवन जीना ही असली साधना है।

    About Author

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *