August 19, 2026

Mukti Mod News

सच की रहा पर सबसे आगे

ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के दृष्टिगत जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मजिस्ट्रेटों की तैनाती

1 min read
Listen to this article

हरिद्वार,19 अगस्त 2026 :धिकारी मयूर दीक्षित ने ईद-ए-मिलाद-उल-नबी (बारावफात) के दृष्टिगत जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा साम्प्रदायिक सौहार्द कायम रखने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में मजिस्ट्रेटों की तैनाती के आदेश जारी किए हैं। ईद-ए-मिलाद-उल-नबी (बारावफात) दिनांक 26 अगस्त 2026 को चंद्र दर्शन के अनुसार मनाया जाएगा। यह पर्व सुन्नी सम्प्रदाय द्वारा पैगम्बर मोहम्मद साहब के जन्म/निर्वाण एवं शिया सम्प्रदाय द्वारा जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर नफली इबादत (विशेष अतिरिक्त नमाज) अदा करने, घरों, धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थानों पर रोशनी, आतिशबाजी, जुलूस/जलसे आदि आयोजित किए जाते हैं, जो मुख्य पर्व के बाद भी जारी रहते हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि पर्व के दौरान साम्प्रदायिक संवेदनशीलता के दृष्टिगत जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए नगर मजिस्ट्रेट हरिद्वार एवं समस्त उप जिला मजिस्ट्रेट पुलिस अधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुए गृह मंत्रालय, भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। साथ ही पर्व से पूर्व संबंधित धार्मिक पक्षों के साथ आवश्यक बैठक आयोजित कर व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किया जाएगा।

जिलाधिकारी द्वारा कानून एवं शांति व्यवस्था तथा साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए निम्नलिखित मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है—
नगर मजिस्ट्रेट हरिद्वार-नगर हरिद्वार क्षेत्र, (मुख्य रूप से कस्बा ज्वालापुर),संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की-सब डिविजन रुड़की क्षेत्र, (मुख्य रूप से कस्बा रुड़की एवं लंढौरा),तहसीलदार रुड़की-कस्बा मंगलौर,
उप जिलाधिकारी हरिद्वार-सब डिविजन हरिद्वार क्षेत्र, (मुख्य रूप से कस्बा ग्राम कुन्हारी),तहसीलदार हरिद्वार-ग्राम धनपुरा,उप जिला मजिस्ट्रेट लक्सर-
सब डिविजन लक्सर क्षेत्र,(मुख्य रूप से कस्बा ग्राम सुल्तानपुर एवं खड़ंजा कुतुबपुर),तहसीलदार लक्सर-कस्बा लक्सर,उप जिला मजिस्ट्रेट भगवानपुर-
सब डिविजन भगवानपुर क्षेत्र,तहसीलदार भगवानपुर-ग्राम डाडा जलालपुर एवं सरठेड़ी शाहजहांपुर, थाना भगवानपुर
जिलाधिकारी ने पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उप जिला मजिस्ट्रेट अपने स्तर से अधीनस्थ नायब तहसीलदारों को अपनी सुविधानुसार नियुक्त कर पर्व के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखना सुनिश्चित करेंगे तथा समय-समय पर स्थिति से अवगत कराते रहेंगे।
इसके अतिरिक्त अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) हरिद्वार को तहसील हरिद्वार एवं तहसील लक्सर तथा अपर जिला मजिस्ट्रेट (वित्त एवं राजस्व) हरिद्वार को तहसील रुड़की एवं भगवानपुर में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु ओवरऑल इंचार्ज नामित किया गया है।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के अवसर पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ साम्प्रदायिक सौहार्द, आपसी भाईचारा एवं शांतिपूर्ण वातावरण कायम रखने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित की जाएं।
जिला अधिकारी द्वारा आमजन से भी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *