देश में जाति नहीं, आर्थिक जरूरत के आधार पर मिलें अवसर: स्वामी आनंद स्वरूप
1 min readहरिद्वार के बिल्केश्वर महादेव मंदिर में स्वर्ण समाज की एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी 6 सितंबर को बहादराबाद में होने वाले विशाल सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा हुई। बैठक को संबोधित करते हुए स्वामी आनंद स्वरूप ने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन किसी राजनीतिक दल का नहीं, बल्कि समानता, अधिकार और न्यायपूर्ण व्यवस्था की मांग है।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता के इतने वर्षों बाद भी देश में समानता और आरक्षण व्यवस्था के स्वरूप पर गंभीर चर्चा की आवश्यकता है। उन्होंने सुझाव दिया कि शिक्षा और रोजगार में सहायता का आधार केवल जाति न होकर आर्थिक स्थिति और वास्तविक जरूरत भी होनी चाहिए। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनका यह विचार किसी जाति या समुदाय के खिलाफ नहीं है, बल्कि हर जरूरतमंद व्यक्ति को समान अवसर मिलने चाहिए। बैठक में समाज के लोगों से आगामी सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई।
