October 18, 2026

Mukti Mod News

सच की रहा पर सबसे आगे

प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने खानपुर में सुनी किसानों की समस्याएं, बाढ़ नियंत्रण कार्यों की समीक्षा

1 min read
Listen to this article

​हरिद्वार, 31 अगस्त 2026

​प्रदेश के सिंचाई, लोक निर्माण और पर्यटन मंत्री तथा हरिद्वार जनपद के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने सोमवार को लक्सर-पुरकाजी मार्ग स्थित खानपुर के जटा शंकर महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में जलभराव से प्रभावित किसानों और ग्रामीणों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और अधिकारियों के साथ बाढ़ नियंत्रण व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

​प्रभारी मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जलभराव वाले क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए। उन्होंने किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने को कहा।

​किसानों को हरसंभव सहायता का आश्वासन

ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सतपाल महाराज ने कहा कि राज्य सरकार जलभराव से प्रभावित किसानों और आम नागरिकों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। जिन किसानों को नुकसान उठाना पड़ा है, उन्हें प्रशासन की ओर से हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि संवेदनशील क्षेत्रों पर निरंतर निगरानी रखी जाए और बाढ़ से बचाव के लिए स्थायी तथा प्रभावी उपाय किए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी समस्याओं से बचा जा सके।

​इस कार्यक्रम के दौरान प्रभारी मंत्री ने मंदिर परिसर में आयोजित भंडारे और प्रसाद वितरण में भी सहभागिता की और स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उनका कुशलक्षेम जाना।

​इस अवसर पर महंत शंकर दास, सनातन हिंदू वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष महंत संजय नाथ, महंत प्रेमानंद, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष रुड़की डॉ. मधु सिंह, राज्य मंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि, डॉ. प्रीतम सिंह, मोहित कौशिक और मंडल अध्यक्ष भगत सिंह सहित कई गणमान्य लोग एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *