September 20, 2026

Mukti Mod News

सच की रहा पर सबसे आगे

हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: कई प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, 13 नमूने जांच के लिए भेजे

1 min read
Listen to this article

हरिद्वार:

खाद्य सुरक्षा आयुक्त विनय शंकर पाण्डेय और जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों पर हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSSAI) ने होटल-रेस्टोरेंट, डेयरी, नमकीन इकाइयों और किराना दुकानों पर व्यापक छापेमारी अभियान चलाया। inspection के दौरान गंभीर अनियमितताएं मिलने पर विभाग ने सख्त कदम उठाए हैं।

प्रमुख कार्यवाहियां:

  • होटल एवं रेस्टोरेंट पर बैन व नोटिस: हरिद्वार-दिल्ली हाईवे स्थित एक होटल में बिना श्रेणी जुड़े रेस्टोरेंट संचालन, वेज-नॉनवेज एक ही बर्तन में पकाने, सड़ी-गली सब्जियों के प्रयोग और जरूरी कागजात न होने पर मीट, स्वीट्स व बेकरी उत्पादों की बिक्री पर तत्काल रोक लगा दी गई। साथ ही 15 दिन का इम्प्रूवमेंट नोटिस जारी किया गया।
  • असुरक्षित खाद्य सामग्री नष्ट: निरीक्षण के दौरान मिले सड़े-गले प्याज, शिमला मिर्च, पनीर और दूषित उबले चने (लगभग 5 किलोग्राम) को मौके पर ही नष्ट कराया गया।
  • 13 खाद्य नमूने प्रयोगशाला भेजे गए: विभिन्न क्षेत्रों से पनीर, शहद, कुल्चा, खुला दूध, देशी घी, धनिया-मिर्च पाउडर, नमकीन और फ्रूटी ड्रिंक समेत कुल 13 नमूने सील कर जांच हेतु लैब भेजे गए।
  • लाइसेंस उल्लंघन पर नोटिस: लक्सर और हरिद्वार शहर (पुरुषार्थी मार्केट, शिवमूर्ति चौक आदि) में स्वच्छता मानकों का पालन न करने, पंजीकरण पर दुकान चलाने और लाइसेंस रिन्यू न कराने वाली नमकीन इकाइयों व किराना दुकानों को कारण बताओ नोटिस थमाए गए।

​विभाग ने सभी खाद्य कारोबारियों को स्वच्छता मानकों का कड़ाई से पालन करने और अपने लाइसेंस अद्यतन रखने की सख्त चेतावनी दी है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *