September 20, 2026

Mukti Mod News

सच की रहा पर सबसे आगे

हरिद्वार विशेष: खेल, शिक्षा और सम्मेलनों का रहा बोलबाला

1 min read
Listen to this article

राज्य स्तरीय कुश्ती में हरिद्वार के पहलवानों का दबदबा

हरिद्वार। खेल महाकुंभ 2026-27 के अंतर्गत योगस्थली खेल परिसर, रोशनाबाद में आयोजित ‘मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता’ के दूसरे दिन हरिद्वार के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से आए अंडर-14, अंडर-19 और अंडर-25 आयु वर्ग के पहलवानों ने हिस्सा लिया।

​कार्यक्रम में जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अनन्तानन्द सरस्वती जी महाराज, भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र पुंडीर, भानु प्रताप, देवेंद्र चौधरी, अमन चौहान, हितेश चौहान, पूनम मिश्रा, अशोक कुमार, रोहित और प्रदीप सहित खेल व युवा कल्याण विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

​अंडर-14 फ्रीस्टाइल कुश्ती के प्रमुख परिणाम:

  • 38 किग्रा (बालक): रक्षित राठी (प्रथम – हरिद्वार), अल्तमश (द्वितीय – हरिद्वार), यासिर (तृतीय – हरिद्वार)
  • 41 किग्रा (बालिका): रिहान (प्रथम – हरिद्वार), दिव्यांश (द्वितीय – हरिद्वार)
  • 44 किग्रा (बालक): कृष्ण कुमार (प्रथम – हरिद्वार), अर्पित पाल (द्वितीय – नैनीताल), हर्षित (तृतीय – चम्पावत), विहान लोहान (तृतीय – हरिद्वार)
  • 48 किग्रा (बालक): अरमान (प्रथम – हरिद्वार), यथार्थ लोहान (द्वितीय – हरिद्वार), काय मलिक (तृतीय – हरिद्वार), हर्ष कुमार (तृतीय – हरिद्वार)
  • 52 किग्रा (बालक): निशांत (प्रथम – हरिद्वार), विशाल (द्वितीय – हरिद्वार), मनन चंद (तृतीय – ऊधमसिंह नगर), लवकुश सिंह (तृतीय – हरिद्वार)

​जिला युवा कल्याण अधिकारी मुकेश भट्ट ने बताया कि विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित कर आगामी मुकाबलों के लिए शुभकामनाएं दी गईं। प्रतियोगिता में राज्य के सभी जिलों से खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

भारतीय मूल्यों से ही वैश्विक संकटों का समाधान संभव: प्रो. विमला

हरिद्वार/सहारनपुर। मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय (सहारनपुर) और चमन लाल महाविद्यालय (हरिद्वार) के संयुक्त तत्वावधान में ‘भारतीय ज्ञान परम्परा और समकालीन वैश्विक संकट: नैतिक मूल्यों के आधार पर समाधान की संभावनाएं’ विषय पर एक राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

​उद्घाटन सत्र की मुख्य अतिथि मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. विमला वाई ने कहा कि भारतीय चिंतन और नैतिक मूल्य आज के वैश्विक संकटों के बीच मानवता को सही दिशा दिखा सकते हैं। वसुधैव कुटुंबकम और सह-अस्तित्व जैसे मूल्य केवल अतीत की धरोहर नहीं, बल्कि भविष्य का मार्गदर्शन हैं।

​मुख्य वक्ता प्रो. बृजेन्द्र पांडेय और पूर्व कुलपति प्रो. संजीव कुमार शर्मा ने भारतीय ज्ञान-दृष्टि और आचरण के महत्व पर विचार रखे। कार्यक्रम के दौरान कुलसचिव डॉ. कमल कृष्ण, चमन लाल महाविद्यालय प्रबंध समिति के कोषाध्यक्ष डॉ. अतुल हरित, प्राचार्य डॉ. सुशील उपाध्याय, परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजीव कुमार और अकादमिक समन्वयक प्रो. विनोद कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

​संगोष्ठी के संयोजक डॉ. विजय प्रताप सिंह और आयोजन सचिव डॉ. नीशू कुमार ने बताया कि देश के विभिन्न राज्यों से आए शोधार्थियों ने अपने पत्र प्रस्तुत किए। इस अवसर पर डॉ. नीशू कुमार व डॉ. विजय प्रताप सिंह द्वारा संपादित पुस्तक का विमोचन भी किया गया।

आईआईटी रुड़की के दीक्षांत समारोह का भव्य आगाज, NSA अजीत डोभाल रहे मुख्य अतिथि

हरिद्वार। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) रुड़की के दो दिवसीय वार्षिक दीक्षांत समारोह 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। इस वर्ष संस्थान के कुल 2,701 मेधावी छात्र-छात्राओं को डिग्रियां प्रदान की जा रही हैं।

​समारोह के पहले दिन देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत कुमार डोभाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। अपने संबोधन में उन्होंने आईआईटी रुड़की के ऐतिहासिक योगदान की सराहना करते हुए स्नातकों से अपनी तकनीकी क्षमता का उपयोग राष्ट्र निर्माण, सुरक्षा और सामाजिक कल्याण में करने का आह्वान किया।

​समारोह में उप सेना प्रमुख (Vice Chief of Army Staff) जनरल एन.एस. राजा सुब्रमणि ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया। आईआईटी रुड़की के निदेशक प्रो. के.के. पंत ने संस्थान की शोध और नवाचार संबंधी उपलब्धियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की और सभी स्नातकों को बधाई दी।

​दीक्षांत समारोह के पहले दिन मुख्य रूप से स्नातक (UG) पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों को उपाधियाँ दी गईं। दूसरे दिन स्नातकोत्तर (PG) व पीएचडी शोधार्थियों को डिग्रियां प्रदान की जाएंगी, जिसमें हीरो मोटोकॉर्प के सीईओ हर्षवर्धन चितले मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, जॉइंट मजिस्ट्रेट दीपक राम चंद्र शेट सहित संस्थान के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *