October 5, 2026

Mukti Mod News

सच की रहा पर सबसे आगे

लक्सर रोड पर जुटे बड़ी संख्या में लोग, यूजीसी रोलबैक और कानूनों के कथित दुरुपयोग पर रोक की उठी मांग

1 min read

Oplus_131072

Listen to this article


हरिद्वार। लक्सर रोड स्थित ग्राम रानीमाजरा के रुबराज वेंकट हॉल में रविवार को सामान्य वर्ग एकता मंच के आह्वान पर यूजीसी रोलबैक और रिजर्वेशन रिफॉर्म की मांग को लेकर विशाल जनसभा आयोजित की गई। हरिद्वार के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के अलावा आसपास के जनपदों से भी बड़ी संख्या में लोग जनसभा में पहुंचे। वक्ताओं ने आरक्षण व्यवस्था की वर्तमान संरचना की समीक्षा, समान अवसर और प्रतियोगी परीक्षाओं में निष्पक्षता सुनिश्चित करने की मांग उठाई।

उत्तर प्रदेश के शामली से पहुंचे ठाकुर पूरण सिंह चौहान ने यूजीसी तथा एससी-एसटी एक्ट के कथित दुरुपयोग का मुद्दा उठाते हुए कहा कि किसी भी कानून का उद्देश्य न्याय और सुरक्षा प्रदान करना होना चाहिए। उन्होंने सामान्य वर्ग के लोगों से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने तथा लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक माध्यमों से अपनी आवाज उठाने का आह्वान किया। उन्होंने आगामी चुनावों में राजनीतिक दलों से सवाल पूछने और अपने मुद्दों के अनुरूप राजनीतिक प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने की दिशा में विचार करने की बात कही।

सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल मिश्र ने आरक्षण व्यवस्था के कानूनी और सामाजिक प्रभावों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद कई दशकों तक आरक्षण व्यवस्था लागू रही है, ऐसे में इसके परिणामों और इससे जुड़ी विसंगतियों का निष्पक्ष मूल्यांकन किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं और सरकारी नौकरियों में अवसरों को लेकर सामान्य वर्ग के युवाओं में असंतोष है। सरकार को ऐसी व्यवस्था पर विचार करना चाहिए, जिसमें प्रतिभा, आर्थिक स्थिति और वास्तविक वंचना जैसे पहलुओं को भी महत्व मिले।

ब्राह्मण महासभा उत्तराखंड के अध्यक्ष पंडित पदमप्रकाश शर्मा ने कहा कि आरक्षण सहित सामाजिक नीतियों पर समय के साथ पुनर्विचार और स्वस्थ बहस लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा है। सामाजिक समरसता सभी वर्गों के न्यायपूर्ण सम्मान और समान अवसर की भावना से मजबूत होती है। उन्होंने मांगों को शांतिपूर्ण, संवैधानिक और तथ्याधारित तरीके से आगे बढ़ाने की अपील की।

कार्यक्रम अध्यक्ष बलवंत सिंह चौहान ने कहा कि सामान्य वर्ग की समस्याएं लंबे समय से अलग-अलग मंचों पर उठती रही हैं, लेकिन अब इन मुद्दों पर संगठित और तथ्याधारित विमर्श की आवश्यकता है। जनसभा में आरक्षण व्यवस्था की वर्तमान संरचना, यूजीसी से जुड़े प्रावधान, एससी-एसटी एक्ट के कथित दुरुपयोग, समान अवसर और प्रतियोगी परीक्षाओं में निष्पक्षता जैसे मुद्दों पर सरकार से पुनर्विचार और आवश्यक सुधार की मांग की गई।

जनसभा को मांगेराम त्यागी, ठाकुर जयपाल सिंह चौहान, अधीर कौशिक, सुनील कुमार अग्रवाल, राजू ओबराय, उत्तम सिंह चौहान, नरेंद्र सिंह चौहान सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया। जनसभा के बाद बड़ी संख्या में लोग पैदल मार्च करते हुए महाराणा प्रताप चौक, धारीवाला पहुंचे, जहां उपजिलाधिकारी लक्सर को मांगों के समर्थन में ज्ञापन सौंपा गया।

कार्यक्रम में विभिन्न जनपदों से पहुंचे सामाजिक प्रतिनिधियों और अतिथियों का स्थानीय ग्रामीणों तथा आयोजन समिति ने ढोल-नगाड़ों और फूलमालाओं से स्वागत किया। आयोजन में ठाकुर अर्जुन सिंह चौहान, धर्मेंद्र चौहान, अतुल चौहान, शिवकुमार चौहान, ठाकुर अक्षय चौहान, पीयूष चौहान, नाथीराम चौहान, त्रिलोक चौहान, सौरभ चौहान, सचिन चौहान, अभिषेक चौहान, पंकज प्रधान, तरुण चौहान, विशाल चौहान, शिवम चौहान, रविन्द्र शर्मा और नितिन चौहान सहित आयोजन समिति के सदस्यों एवं ग्रामीणों का सहयोग रहा।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed