October 5, 2026

Mukti Mod News

सच की रहा पर सबसे आगे

उत्तराखंड को रेलवे की बड़ी सौगात: हरिद्वार से गुजरात के लिए शुरू होंगी नई ट्रेनें, गरीब रथ का भी विस्तार

1 min read

Oplus_131072

Listen to this article

​देहरादून। उत्तराखंड में रेल सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने हरिद्वार के लिए तीन प्रमुख रेल सेवाओं को मंजूरी दी है। रेल मंत्रालय ने बांद्रा टर्मिनस-दिल्ली सराय रोहिल्ला गरीब रथ एक्सप्रेस का विस्तार अब हरिद्वार तक कर दिया है। इसके अतिरिक्त, हरिद्वार से गुजरात के वेरावल और ओखा शहरों के लिए दो नई एसी एक्सप्रेस ट्रेनें चलाने का फैसला लिया गया है।

​केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पत्र भेजकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को इन नई रेल सेवाओं की स्वीकृति के संबंध में अवगत कराया। इन सेवाओं के शुरू होने से हरिद्वार की कनेक्टिविटी पश्चिमी भारत के प्रमुख व्यावसायिक और धार्मिक केंद्रों से और अधिक मजबूत हो जाएगी।

​इस निर्णय पर खुशी व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के धार्मिक, आर्थिक और पर्यटन विकास में रेल नेटवर्क का विस्तार बेहद सहायक साबित हो रहा है।

​मुख्यमंत्री ने बताया कि इन नई ट्रेनों के संचालन से उत्तराखंड आने वाले श्रद्धालुओं, पर्यटकों, स्थानीय व्यापारियों और छात्रों को सीधा लाभ मिलेगा। गुजरात के प्रमुख तटीय और धार्मिक स्थलों से हरिद्वार का सीधा एसी रेल संपर्क बनने से दोनों राज्यों के बीच आवाजाही आसान होगी और पर्यटन को नई गति मिलेगी।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed