October 5, 2026

Mukti Mod News

सच की रहा पर सबसे आगे

सड़कों को 15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त करने के लिए धरातल पर उतरे जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, दिए कड़े निर्देश

1 min read
Listen to this article


हरिद्वार:  मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में जनपद की सड़कों को समय सीमा के भीतर गड्ढामुक्त करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने रविवार को विभिन्न क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने चंडी चौक, आयरिश पुल, बैरागी कैंप, दक्षद्वीप सहित कई प्रमुख स्थानों पर पहुंचकर सड़कों की स्थिति, डामरीकरण और पेंचवर्क कार्यों का जायजा लिया।
जिलाधिकारी ने एनएच (राष्ट्रीय राजमार्ग) और लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री द्वारा तय 15 अक्टूबर की समय सीमा के भीतर हर हाल में सड़कों को गड्ढामुक्त किया जाए। इसके लिए चिन्हित स्थानों पर कार्यबल और संसाधनों की संख्या बढ़ाकर कार्यों में तेजी लाने को कहा गया।
निरीक्षण के मुख्य बिंदु एवं निर्देश:
चंडी पुल व आयरिश पुल: चंडी पुल के मरम्मत कार्य और आयरिश पुल के पास क्षतिग्रस्त सड़क का जायजा लेते हुए निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए ताकि आमजन को आवागमन में असुविधा न हो।
कुंभ मेला व पुल निर्माण: दक्षद्वीप (बैरागी क्षेत्र) में निर्माणाधीन 60 मीटर स्पान पुल का निरीक्षण कर कार्य की गुणवत्ता एवं समय सीमा का ध्यान रखने के निर्देश दिए। साथ ही लोनिवि द्वारा कराए जा रहे आगामी कुंभ मेला संबंधी कार्यों की समीक्षा की।
प्राथमिकता वाले मार्ग: शंकराचार्य चौक से भूपतवाला तक की सड़कों का पेंचवर्क एवं डामरीकरण प्राथमिकता के आधार पर पहले पूरा करने के निर्देश दिए गए।
सौंदर्यीकरण व प्रकाश व्यवस्था: राष्ट्रीय राजमार्ग के हिस्सों में वॉल पेंटिंग कराने और खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को तत्काल ठीक कराने के आदेश जारी किए गए।
निरीक्षण के दौरान एनएच परियोजना निदेशक विशाल गोयल, लोनिवि अधिशासी अभियंता योगेश कुमार, डिप्टी मैनेजर एनएच प्रज्वल चौहान, ठेकेदार अमित जैन एवं जिला सूचना अधिकारी रती लाल शाह उपस्थित रहे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed