दण्डवत यात्रा आस्था, अनुशासन व सनातन संस्कृति का प्रतीक : म.मं. स्वामी करौली शंकर महाराज
1 min read
हरिद्वार (30 अक्टूबर): श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन पर मिश्री मठ के परमाध्यक्ष म.मं. स्वामी करौली शंकर महाराज ने संतों की गरिमामयी उपस्थिति में झंडी दिखाकर भव्य दण्डवत यात्रा का शुभारम्भ किया।
इस अवसर पर स्वामी करौली शंकर महाराज ने कहा कि यह यात्रा केवल धार्मिक आयोजन न होकर आस्था, अनुशासन, साधना, सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार, देश की एकता, मानव जाति को रोग व नशा मुक्त करने तथा मां गंगा की स्वच्छता के संकल्प का प्रतीक है। यह आयोजन आगामी कुम्भ 2027 को भव्य बनाने और जन-जागरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
अखाड़े के अध्यक्ष श्रीमहंत धुनी दास जी महाराज ने यात्रा को विश्व स्तर पर सनातन संस्कृति के प्रसार का माध्यम बताया, वहीं कोठारी महंत नितिन दास जी महाराज ने स्वामी करौली शंकर महाराज को अखाड़े का गौरव बताते हुए उनकी मंत्र साधना की सराहना की। देश-दुनिया से आए हजारों श्रद्धालुओं ने इस यात्रा में श्रद्धापूर्वक भाग लिया।
प्रमुख उपस्थिति: श्रीमहंत धुनी दास जी, कोठारी महंत नितिन दास जी, स्वामी दुर्गेशानन्द सरस्वती, सुतीक्ष्ण मुनि, हंसानन्द जी, स्वामी ऋषिश्वरानन्द, स्वामी बुध मुनि, संत गुरमीत सिंह, डॉ. उमेश सचान, अनिरूद्ध भाटी, पूर्व मेयर मनोज गर्ग, पार्षद राजेश शर्मा, सचिन कुमार, दीपक शर्मा, गोस्वामी गगनदीप दत्त, डॉ. विशाल गर्ग, अनिरूद्ध शर्मा समेत कई गणमान्य व्यक्ति।


